नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर आई है। बीते हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 555.12 बिलियन डॉलर का हो गया है, जो एक रिकॉर्ड स्तर है। गत 16 अक्टूबर 2020 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 3.615 बिलियन डॉलर की बढ़ा था, जिससे यह उच्चतम स्तर पर पहुंचा है। यह जानकारी आरबीआई की तरफ से दी गई है। इससे पहले अनुमान जताया गया है कि चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार अक्टूबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल सकता है।

वहीं इससे पिछले सप्ताह अर्थात 9 अक्टूबर, 2020 को समाप्त हुए सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.867 बिलियन डॉलर की बढ़त दर्ज हुई थी। इस बढ़त के साथ ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार 551.505 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया था। समीक्षाधीन अवधि के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोत्तरी का कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में तेज वृद्धि होना रहा है। एफसीए कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण भाग होता है। समीक्षाधीन अवधि में एफसीए में 3.539 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 512.322 बिलियन डॉलर हो गया।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि के दौरान भारत के कुल स्वर्ण भंडार में 86 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। इस बढ़त के साथ देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व का स्तर 36.685 बिलियन डॉलर का हो गया है। वहीं आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 11 मिलियन डॉलर की कमी आई। जिससे यह घटकर 4.634 बिलियन डॉलर पर आ गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ विशेष आहरण अधिकार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 1.480 बिलियन अमरीकी डॉलर पर अपरिवर्तित रहे।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
