नई दिल्ली, अगस्त 4। यदि आप सस्ते में हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो एक अच्छा मौका है। असल में देश की प्रमुख और सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो एक नया ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत सस्ते में फ्लाइट टिकट दिए जा रहे हैं। एयरलाइन ने 3 अगस्त को घरेलू रूटों पर सफर करने वाले अपने सभी यात्रियों के लिए 'स्वीट 16' एनिवर्सरी सेल शुरू की है। यह ऑफर एयरलाइन के 16 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू की गयी है। ऑफर के तहत किराया 1,616 रुपये से शुरू होगा। यानी आप कम से कम 1616 रु में फ्लाइट टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
कल तक है ऑफर
ये ऑफर केवल 3 दिन के लिए है। 3 अगस्त को शुरू हुए इस ऑफर का आज दूसरा दिन है। जबकि कल 5 अगस्त इसका अंतिम दिन होगा। कंपनी ऑफर पेश करते हुए ही कहा था कि सेल तीन दिनों के लिए (3 से 5 अगस्त 2022 तक) लाइव होगी। अच्छी बात यह है कि सस्ते टिकट 18 अगस्त, 2022 से 16 जुलाई, 2023 तक यात्रा के लिए वैलिड रहेंगे। आम तौर पर किसी भी फ्लाइट टिकट ऑफर के लिए इतनी लंबी वैलिडिटी नहीं दी जाती।
ये है पूरी जानकारी
एयरलाइन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस ऑफर की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि स्वीट 16 ऑफर चालू है, जिसमें हमारे पास आपके लिए एक स्वीट डील है। 1,616 रु से शुरू होने वाले किराए के साथ आप अपनी फ्लाइट बुक कर सकते हैं। इन टिकटों के साथ 18 अगस्त, 2022 और 16 जुलाई, 2023 के बीच यात्रा की जा सकती है। मगर ये ऑफर केवल 5 अगस्त, 2022 तक वैलिड है।
इसलिए पेश किया ऑफर
इंडिगो की एक प्रेस रिलीज में एयरलाइन के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार के हवाले से कहा गया है कि सफर की उच्च मांग दिख रही। यह सेल यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने में मदद करेगी। इसका किराया 1,616 रु से शुरू होगा।
कैशबैक ऑफर भी चल रहा
एयरलाइन ने एक और ऑफर पेश किया है। इसका का-चिंग कार्ड पर 25 प्रतिशत कैशबैक ऑफर 6ई रिवॉर्ड के रूप में 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट तक चल रहा है है। ग्राहक अपनी बुकिंग करने के लिए अपने एचएसबीस क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं और 3,500 रु की न्यूनतम वैल्यू वाली लेनदेन पर 800 रु तक का 5 प्रतिशत कैशबैक ऑफ़र प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रमोशन एमवेब, मोबाइल और इंडिगो वेबसाइट पर वैलिड है।
इंडिगो के नतीजे
इंटरग्लोब एविएशन, जो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करती है, का जून में समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध घाटा 1,064 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 3,174.2 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 3 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में इनकम में 327 प्रतिशत की वृद्धि सालाना आधार पर दर्ज करते हुए 12,855.3 करोड़ रुपये की इनकम हासिल की। इंडिगो को पिछली 10 तिमाहियों में से नौ में घाटा हुआ है। मार्च तिमाही में इसका समेकित शुद्ध घाटा 1,681.8 करोड़ रुपये रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications