
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में तेज गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए एक निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने सभी परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को 15 जून से बढ़ाकर 26 जून कर दिया है।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विद्यालयों को खोला जाएगा। 21 जून को योग्य अभ्यास के साथ ही छात्रों को मिष्ठान व फल का वितरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में भी तेज धूप की आशंका के वजह से बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इसी मंशा के अनुरूप सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक सभी परिषदीय स्कूल में 26 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा यानी अब परिषदीय स्कूल 27 जून को खुलेंगे। परिषद के अधीन संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में विद्यालय के प्रबंध समिति का फैसला लेने का के लिए अधिकृत होगी।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 में जारी आदेश के मुताबिक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 27 दिन घोषित किया गया था और शीतकालीन अवकाश 15 दिन घोषित किया गया था।
सचिव यूपी बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शिक्षा निदेशक (बेसिक) से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों / मान्यता प्राप्त प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है।
उन्होंने कहा है कि 20 मई 2023 से 15 जून 2023 तक की ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 26 जून 2023 तक बढ़ाया जाता है।
निर्देश दिया गया हैं कि 27 जून 2023 को विद्यालय को खोले जाने से पहले विद्यालय में पर्याप्त साफ-सफाई, बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय की सफाई एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
