नयी दिल्ली। किस्मत कब और किन हालातों में बदल जाए ये कोई नहीं जानता। मगर इस दुनिया में किस्मत के ऐसे धनी बहुत कम लोग होते हैं जो बिना किसी खास मेहनत के रातोंरात करोड़पति बन जाएं। मगर ऐसा हो जाए तो? ऐसा ही हुआ है ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स के साथ। ऐसे हालातों में जब कोरोनावायरस के कारण लोगों के सामने रोजगार की समस्या आ रही है और लॉकडाउन की वजह से घर का खर्च तक चलाना मुश्किल हो रहा है इस ऑस्ट्रेलियाई शख्स की किस्मत चमक गई और वो रातोंरात करोड़पति बन गया। आइए जानते हैं इस ऑस्ट्रेलियाई शख्स की कहानी।
कोरोना ने छीनी नौकरी
एक ऑस्ट्रेलियाई अनाम व्यक्ति, जिसकी उम्र 20 साल से कुछ ज्यादा है, को अब अगले 20 सालों तक किसी भी तरह से पैसों की तंगी नहीं होगी। मगर कोरोनावायरस ने इसी व्यक्ति की नौकरी छीन ली थी। पिता बन चुके इस व्यक्ति की चिंता बढ़ रही थी, मगर तब ही ऐसी लॉटरी लगी कि अब 20 सालों तक खर्च और कमाने से आजादी मिल गई। इस शख्स, जो गुमनाम रहना चाहता है, ने कहा कि महामारी के दौरान अपनी नौकरी खोने के बाद फाइनेंशियल फ्रीडम हासिल करना बेहद सुकून भरा है।
हर महीने मिलेंगे 8.20 लाख रुपये
इस व्यक्ति ने The Lott's 'set for life' जैकपॉट जीता है। ये एक ऑस्ट्रेलियाई ऑफिशियल लॉटरी है। जैकपॉट के तहत इस शख्स को 20 सालों तक हर महीने 20000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (10000 यूरो या करीब 8.20 लाख रुपये) मिलेंगे। यानी 20 सालों तक बैठे बिठाए बिना कुछ किए हर महीने लाखों रुपये की कमाई। ये इस शख्स की किस्मत ही है जो कोरोनावायरस महामारी के बीच नौकरी गंवाने के बावजूद इतनी बड़ी लॉटरी में जैकपॉट जीत सका। इस व्यक्ति के मुताबिक जब इसकी पत्नी को इस बात का पता चला तो वे चिल्लाई और एक पलक तक नहीं झपकाई।
कई बार चेक किया ऑनलाइन अकाउंट
इस शख्स ने रात में अपना ऑनलाइन अकाउंट चेक किया और पाया कि उसने जैकपॉट जीता है। उसने अपनी पत्नी को जगाया जो ये खुशखबरी सुन कर चिल्लाई। उसने अपने ऑनलाइन अकाउंट को कई बार चेक किया कि क्या ये सच है। जो कि वास्तव में सच है। उसके बाद दोनों पति पत्नी रात भर नहीं सोए। बल्कि पूरी रात टीवी देखते रहे और बात करते रहे कि वे इन पैसों का क्या करेंगे। इस शख्स के मुताबिक यह एक अद्भुत एहसास है। उनका कहना है कि हम एक युवा परिवार हैं और हमारा एक बच्चा है, इसलिए यह हमें अपने बाकी जीवन के लिए मदद करेगा। उनके अनुसार मैंने हाल ही में कोविड-19 के कारण अपनी नौकरी खो दी है, जिससे काफी तनाव हुआ लेकिन अब मैं बहुत खुश हूं।
पत्नी की ख्वाहिशों की लिस्ट है तैयार
रोमांचित विजेता ने कहा कि जब उन्हें यह सोचने का समय चाहिए कि उनके पैसों का क्या करना है, उनकी पत्नी ने पहले ही एक लंबी विश लिस्ट बना ली है। उन्होंने कहा मेरी पत्नी ने पहले से ही कई योजनाएं बनाई हैं। वह सब कुछ करना चाहती है, एक नई कार, छुट्टियां, एक नया घर, न केवल एक घर बल्कि हमारे सपनों का घर। इसके अलावा शॉपिंग।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications