नयी दिल्ली। कोरोनावायरस और इसे रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का आर्थिक प्रभाव काफी निगेटिव रहा है। कंपनियों पर भी इसका काफी गहरा असर पड़ा, जिससे उन्हें कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ी। इससे देश में बेरोजगारी दर काफी हाई रही है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार मई 2020 में भारत की बेरोजगारी दर 23.5 फीसदी पर स्थिर रही। मई में बेरोजगारी दर में अप्रैल के मुकाबले कोई फर्क नहीं आया है। अप्रैल में भी यह 23.5 फीसदी ही रही थी। भारत में बेरोजगारी अप्रैल से ही बढ़ी। फरवरी में ये दर 7.8 फीसदी और मार्च में 8.8 फीसदी थी। मगर लॉकडाउन शुरू होते ही ये अप्रैल में 23.5 फीसदी पर पहुंच गई। आइये जानते हैं मई में कैसा रहा अलग अलग राज्यों का हाल।

झारखंड का हाल सबसे बुरा
बड़े राज्यों में झारखंड, बिहार और दिल्ली में बेरोजगारी दर काफी अधिक रही है। इन राज्यों में क्रमशः 59.2 फीसदी, 46.2 फीसदी और 44.9 फीसदी बेरोजगारी दर रही। वहीं इस मामले में उत्तराखंड, असम और ओडिशा की स्थिति काफी बेहतर रही। इन राज्यों में सबसे कम बेरोजगारी दर रही। उत्तराखंड, असम और ओडिशा में क्रमशः 8.0 फीसदी, 9.6 फीसदी और 9.6 फीसदी बेरोजगारी दर दर्ज की गई। इसके लिए बेरोजगारी संख्या देखने के लिए नीचे दिए गए नक्शे में एक राज्य पर टैप या माउसओवर करें। झारखंड में बेरोजगारी अप्रैल 2020 में 47.1% से बढ़कर मई 2020 में 59.2% हो गई। एक लंबी समय अवधि में देखें तो बेरोजगारी जुलाई 2017 में सिर्फ 1.6 फीसदी थी, जो अब 59.2% है।
अन्य बड़े राज्यों में बेरोजगारी दर :
- यूपी : 20.8 फीसदी
- महाराष्ट्र : 16.5 फीसदी
- राजस्थान : 14.1 फीसदी
- गुजरात : 13.6 फीसदी
- कर्नाटक : 20.4 फीसदी
- तमिलनाडु : 33 फीसदी
- पश्चिम बंगाल : 17.4 फीसदी
- आंध्र प्रदेश : 17.5 फीसदी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications