नयी दिल्ली। कोरोवायरस की वजह से दुनिया भर में करोड़ों लोग बेरोजगार हुए हैं। कंपनियों ने अचानक ही अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इनमें संगठित क्षेत्र में उन लोगों को सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ा जो कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर थे। ऐसी ही कहानी है एक 26 वर्षीय ग्रेजुएट की जो पिछले 2 सालों से अमेरिकन एक्सप्रेस (एमेक्स) के लिए काम कर रहा था, मगर अचानक पिछले हफ्ते उसे नौकरी से निकाल दिया गया। आउटसोर्सिंग कंपनी टेलीपरफॉर्मेंस के पेरोल पर होने के कारण उन्हें बताया गया कि एमेक्स ने कोरोना महामारी के व्यापार पर पड़े प्रभाव के कारण कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने का फैसला लिया है। 14 मई को उन्हें बताया गया कि उनकी सर्विस अब कंपनी को नहीं चाहिए। ये उन हजारों कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों में से एक हैं जिन्हें लागत कम करने के लिए कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। फाइनेंस, बीमा, रिटेल और एफएमसीजी सहित कई सेक्टर हैं जिन्होंने लागत कम करने के लिए अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी कर दी।

क्लाइंट्स ने काम भेजना किया बंद
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एमेक्स में काम करने वाले इस युवक को भेजे पत्र में कंपनी ने कहा कि कई क्लाइंट्स ने हमें कोई भी काम भेजना बंद कर दिया है क्योंकि वे भी अपने कारोबार बचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने हमसे सेवाएं बंद करने के लिए कहा है। कइयों के फ्यूचर पर अनिश्चतता बनी हुई है और हमें स्टाफ कम करने के लिए कहा है। परिवार में अकेले कमाने वाले इस युवक को नोटिस पीरियड के बदले "30 दिनों का वेतन" मिलेगा। बिजनेस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी क्वेस कॉर्प के अध्यक्ष अजीत इसहाक ने कहा कि पिछले 45 दिनों में रिटेल और वित्तीय सेवाओं में कर्मचारियों की संख्या में कमी देखी गई है। उन्होंने मई और जून और भी गंभीर होने की बात कही।
जोमेटो, स्विगी ने निकाले कर्मचारी
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato और Swiggy ने भी कहा है कि वे कर्मचारियों की संख्या घटाएंगे। इनमें कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों को भी शामिल किए जाने की संभावना है। जिन लोगों को नहीं निकाल गया है उनकी सैलेरी में बदलाव किया जा रहा है। वहीं पिछले महीने बी 2 बी ई-कॉमर्स स्टार्टअप, उड़ान के अपने करीब 10-15 फीसदी कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ को निकाल दिया था, जिससे कम से कम 3,000 नौकरियों पर प्रभाव पड़ा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
