नयी दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (सीएमआईई) के मुताबिक 21 जून को समाप्त हफ्ते में रोजगार आंकड़ों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई है। इसके पीछे असल वजह ग्रामीण इलाकों में रोजगार में वृद्धि है। शहरी इलाकों में अभी भी हालात अच्छे नहीं हैं। अब एक और समस्या सामने आई है। दरअसल कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां गईं। इसी वजह से अब लोग कम पैसों वाली नौकरियां करने को मजबूर हो रहे हैं। लॉकडाउन ने कंपनियों और फर्म्स की इनकम भी प्रभावित की है, जिसका खामियाजा जॉब करने वालों को भी उठाना पड़ रहा है। लॉकडाउन में ढील से रोजगार में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन नौकरी के जरूरतमंद लोग उचित वेतन नहीं पा रहे।
कम भुगतान वाली नौकरियां
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार सीएमआईआई के एमडी और सीईओ महेश व्यास के अनुसार ग्रामीण रोजगार में सुधार देखा गया है, जबकि शहरी भारत में नौकरियों के आंकड़े सिर्फ इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि बड़ी संख्या में लोग आर्थिक संकट के मद्देनजर कम भुगतान वाले रोजगार लेने को भी तैयार हैं। व्यास के अनुसार ग्रामीण भारत में रोजगार परिदृश्य में एक बड़ा सुधार देखा गया है और साथ ही शहरी भारत में भी कुछ सुधार हुआ है। उनके मुताबिक अप्रैल और मई में बेरोजगारी की स्थिति बहुत इतनी खराब थी कि ये और बदतर नहीं हो सकती थी। ये भी एक कारण है कि बेरोजगारी के आंकड़े अब कम हो रहे हैं।
जॉब के लिए लोगों में बैचेनी
व्यास के अनुसार लंबे समय तक लॉकडाउन के कारण उपजे तनाव का देश के कई परिवारों पर व्यापक असर पड़ा और अब कई लोग नौकरियों के लिए बेताब हैं, भले ही उतना भुगतान न किया जाए। हालाँकि व्यास ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर आशावादी थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने देश में ग्रामीण रोजगार को पुनर्जीवित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है और मई में योजना के तहत रोजगार के आंकड़े पहले के मुकाबले बहुत अधिक रहे। उन्हें उम्मीद है कि इसने निश्चित रूप से देश में रोजगार दर में सुधार होगा। शहरी भारत में रोजगार दर 7.26 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 11.2 फीसदी है।
कितनी घटी बेरोजगारी
भारत में बेरोजगारी दर लॉकडाउन से पहले से स्तरों तक गिर गई है। 21 जून को समाप्त हुए हफ्ते में बेरोजगारी दर 8.5 फीसदी तक घट गई है, जो लॉकडाउन के कारण अप्रैल-मई में 23.5 फीसदी तक ऊंचे स्तरों पर पहुंच गई थी। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण पूरे भारत में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए थे। मगर लॉकडाउन में राहत मिलने से धीरे-धीरे हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। बेरोजगारी की दर मार्च में 8.75 फीसदी थी, जो 3 मई को समाप्त सप्ताह में 27.1 फीसदी तक पहुंच गई थी। इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। जून के पहले तीन हफ्तों में बेरोजगारी की दर 17.5 फीसदी, 11.6 फीसदी और 8.5 फीसदी (तीसरे सप्ताह यानी 21 जून की समाप्ति पर) रह गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications