नयी दिल्ली। ऑटोमोबाइल डीलर्स बॉडी एफएडीए (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस) ने गुरुवार को कहा कि मई 2019 के मुकाबले इस साल समान महीने में पैसेंजर व्हीकल (पीवी) की रिटेल सेल्स 86.97 फसीदी घटकर 30,749 यूनिट्स रह गई। पिछले साल मई में पीवी सेल्स 2,35,933 यूनिट्स रही थी। पीवी की सेल्स में इतनी भारी गिरावट कारण कोरोनावायरस लॉकडाउन बताया गया है। इनमें दोपहिया यानी टूव्हीलर गाड़ियों की सेल्स देखें तो मई 2019 में 14,19,842 यूनिट्स की तुलना में ये 88.8 फीसदी लुढ़क कर 1,59,039 यूनिट्स रह गई। आइये जानते हैं कैसा रहा कमर्शियल और तिपहिया वाहनों की गाड़ी।
टोटल सेल्स में भी गिरावट
कमर्शियल वाहनों की सेल्स 96.63 फीसदी घट कर 2,711 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 80,392 यूनिट्स थी। पिछले साल की 51,430 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने थ्री-व्हीलर यानी तिपहिया वाहनों की बिक्री 96.34 प्रतिशत घटकर 1,881 यूनिट्स रह गई। टोटल सेल्स देखें तो मई 2019 में 18,21,650 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने ये 88.87 प्रतिशत घट कर 2,02,697 यूनिट्स रह गई। एफएडीए के अध्यक्ष आशीष हंसराज काले ने कहा कि मई के अंत में 26,500 आउटलेट्स में से 60 फीसदी शोरूम और 80 फीसदी वर्कशॉप देश भर में चालू थीं।
कैसा रहा कार कंपनियों का हाल
महीने के शुरुआत में कार कंपनियों ने अपनी सेल्स के आंकड़े पेश किए थे। लॉकडाउन के कारण वे आंकड़े तुलनात्मक नहीं माने जा रहे। मारुति की पिछले साल मई के मुकाबले इस साल समान महीने सेल्स 86 फीसदी घटी। मई 2019 में 1,34,641 यूनिट्स के मुकाबले इस साल मई में कंपनी सिर्फ 18,539 यूनिट्स बेच सकीं। मारुति की घरेलू बिक्री 88.93 फीसदी गिर कर 13888 यूनिट्स और एक्सपोर्ट 48.82 फीसदी लुढ़क कर 4651 यूनिट्स रह गया। वहीं मई 2019 में 59102 यूनिट्स के मुकाबले मई 2020 में हुंडई 78.7 फीसदी कम सिर्फ 12583 कारें बेच सकी। इसकी भारत में बिक्री 42502 यूनिट्स से 83.8 फीसदी घट कर 6883 यूनिट्स रह गई। वहीं एक्सपोर्ट 16600 यूनिट्स की तुलना में 5700 यूनिट्स रह गया।
जानिए बाकी कंपनियों के सेल्स आंकड़े :
- एस्कॉर्ट्स ने मई में 6,594 यूनिट्स ट्रैक्टर बेचे। कंपनी की मई सेल्स में 3.4% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 6,827 यूनिट्स बेची थीं।
- महिंद्रा की कुल वाहन सेल्स 45421 यूनिट्स से 79 फीसदी घट कर 9560 यूनिट्स पर आ गई।
- दोपहिया मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की मई सेल्स 83 फीसदी घटी है। कंपनी ने मई 2019 में 652028 मोटरसाइकिलें और स्कूटरें बेचीं थीं, जबकि इस साल समान महीने में ये 112,682 मोटरसाइकिलें और स्कूटरें बेच सकी।
- मई में टीवीएस ने कुल 58906 दोपहिया और तिपहिया वाहन बेचे। इनमें 56218 दोपहिया और 2688 तिपहिया वाहन शामिल हैं।
- टोयोटा मई में सिर्फ 1639 कारें बेच पाई, जबकि पिछले साल मई में इसने 12138 कारों की सेल्स की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications