नयी दिल्ली। कोरानावायरस के कारण भारत की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई है। लॉकडाउन 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मगर खराब आर्थिक हालात को देखते हुए सरकार ने इसमें कई ढील दी हैं। बावजूद इसके वैश्विक रेटिंग एजेंसी गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि भारत अपनी सबसे बड़ी मंदी के दौर से गुजरेगा। रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि 2020 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी में 45 फीसदी की गिरावट आएगी, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी में 5 फीसदी की गिरावट आएगी। पहले इसने अप्रैल-जून तिमाही में 20 फीसदी की गिरावट और वित्त वर्ष में 2020-21 में भारत की विकास दर 0.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। गोल्डमैन सैक्स ने इसके बाद आने वाली तिमाहियों में थोड़े सुधार का अनुमान लगाया है।

मार्च-अप्रैल में कमजोर रहे आंकड़े
रेटिंग एजेंसी ने दुनिया की आर्थिक ग्रोथ के लिए अनुमान -2.5 फीसदी से बदल कर -.3.6 फीसदी कर दिया है। भारत के मामले में इसने कहा है कि देश में कोरोवायरस का फैलना जारी है। लॉकडाउन जारी है और प्रधानमंत्री ने घोषणा कर दी है कि इसे धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील के साथ बढ़ाया जाएगा। उपभोक्ताओं और व्यवसायों के बीच चिंता बरकरार है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि मार्च और अप्रैल के कमजोर आंकड़ों का हमारे जून तिमाही के पूर्वानुमानों में काफई असर है। गर्त मार्च और अप्रैल के लिए अब तक मिले आर्थिक आंकड़े बेहद खराब रहे हैं।
राहत पैकेज जीडीपी के 10 फीसदी से कम
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया था, जिसे जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर बताया गया। मगर गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि पैकेज की राजकोषीय सहायता के डिस्क्रेशनरी घटक जीडीपी के सिर्फ 1.3 फीसदी है। बता दें कि अर्थव्यवस्था को गति देने और विकास दर को पटरी पर लाने के लिए पीएम मोदी ने भारत के अब तक के सबसे बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया था, जिस पर वित्त मंत्री ने लगातार 5 दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
