नयी दिल्ली। कोरोना का कहर भारतीय अर्थव्यवस्था पर लगातार जारी है। मई में लगातार तीसरे महीने देश के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, वस्त्र, इंजीनियरिंग, रत्न और आभूषण जैसे प्रमुख सेगमेंट्स की शिपमेंट में गिरावट के चलते देश के निर्यात में कमी आई। पिछले महीने देश का निर्यात 36.47 प्रतिशत घट कर 19.05 अरब डॉलर पर आ गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार चावल, मसाले, लौह अयस्क और फार्मास्यूटिकल्स को छोड़ कर बाकी सभी 26 प्रमुख क्षेत्रों में मई में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। वैसे अप्रैल के मुकाबले मई में निर्यात कम घटा। अप्रैल में भारत के निर्यात में 60.28 फीसदी की गिरावट आई थी।

आयात में भी गिरावट
मई में आयात भी 51 प्रतिशत गिर कर 22.2 अरब डॉलर रह गया, जिससे व्यापार घाटा 3.15 अरब डॉलर गया। पिछले साल के इसी महीने में व्यापार घाटा 15.36 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल-मई 2020 (वित्त वर्ष 2020-21 के शुरुआती दो महीने) के दौरान निर्यात 47.54 प्रतिशत घटकर 29.41 अरब डॉलर रहा है, जबकि आयात 5.67 प्रतिशत लुढ़क कर 439.32 अरब डॉलर रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों के दौरान व्यापार घाटा 9.91 अरब डॉलर रहा।
इन चीजों का निर्यात घटा
जिन चीजों के निर्यात में गिरावट आई है उनमें रत्न और आभूषण (-68.83 प्रतिशत), चमड़ा (-75 प्रतिशत), पेट्रोलियम उत्पाद (-68.46 प्रतिशत), इंजीनियरिंग सामान (-24.25 प्रतिशत) और रेडीमेड वस्त्र (-66.19 प्रति प्रतिशत) शामिल हैं। सोमवार को जारी किए गए आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि देश के सेवा क्षेत्र का निर्यात अप्रैल में 8.92 प्रतिशत घटकर 16.45 अरब डॉलर (लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये) रह गया।
इन वस्तुओं का आयात गिरा
मई में तेल का आयात 71.98 प्रतिशत घटकर 3.49 अरब डॉलर का रहा। वहीं नॉन-ऑयल आयात 43.13 प्रतिशत घट कर 18.71 अरब डॉलर रहा। 28 प्रमुख आयात क्षेत्रों, जिनमें सोना, चांदी, परिवहन उपकरण, कोयला, उर्वरक, मशीनरी और मशीन टूल्स शामिल हैं, के आयात में गिरावट दर्ज की गयी। मई में सोने का आयात 98.4 प्रतिशत घटकर 7.63 करोड़ अमरीकी डॉलर रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications