मुंबई। कोरोना के कहर से पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार द्वारा राहत के उपाय करने और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आर्थिक प्रोत्साहन देने के बावजूद देश के शेयर बाजार पर इस सप्ताह महामारी के प्रकोप का साया बना रहा, हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी पिछले सप्ताह के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 100.37 अंकों यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 29,815.59 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक निफ्टी 85.20 अंकों यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 8,660.25 पर बंद हुआ। वहीं जानकारों का मानना है कि अभी शेयर बाजार पर कोरोना का कहर बना रहेगा।

ज्यादातर इंडेक्स में रही गिरावट
बीएसई मिडकैप सूचकांक 603.52 अंकों यानी 5.42 फीसदी की गिरावट के साथ 10,537.86 पर जबकि स्मॉल-कैप सूचकांक 616.12 अंकों यानी 6.09 फीसदी की गिरावट के साथ 9,497.24 पर बंद हुआ।
दुनियाभर में कोरोना के कहर से वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मचे कोहराम के बीच सेंसेक्स पिछले सत्र से 3,934.72 अंकों यानी 13.15 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 25,981.24 पर बंद हुआ और निफटी 1,135.20 अंकों यानी 12.98 फीसदी की गिरावट के साथ 7,610.25 पर बंद हुआ।
हालांकि मंगलवार को बाजार में जोरदारी रिकवरी आई और सेंसेक्स 692.79 अंकों यानी 2.67 फीसदी की तेजी के साथ 26,674.03 पर बंद हुआ और निफटी 190.80 अंकों यानी 2.51 फीसदी की तेजी के साथ 7,801.05 पर बंद हुआ।
तेजी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स पिछले सत्र से 1,861.75 अंकों यानी 6.98 फीसदी की तेजी के साथ 28,535.78 पर बंद हुआ। निफटी पिछले सत्र से 516.80 अंकों यानी 6.62 फीसदी की तेजी के साथ 8,317.85 पर बंद हुआ।
लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और गुरूवार को सेंसेक्स 1,410.99 यानी 4.94 फीसदी के जबरदस्त उछाल के साथ 29,946.77 पर जबकि निफ्टी 323.60 अंकों यानी 3.89 फीसदी की तेजी के साथ 8,641.45 पर बंद हुआ।
हालांकि सप्ताह के आखिरी सत्र में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती करने के बावजूद बाजार को प्रोत्साहन नहीं मिला क्योंकि आरबीआई ने कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई।
कोरोनावायरस के प्रकोप की रोकथाम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की रात 12 बजे से देश में पूर्ण लॉकडाउन का एलान करते हुए देशवासियों को अगले 21 दिनों तक घरों से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया। लॉकडाउन के कारण देश में आर्थिक गतिविधियों पर पड़ने वाले असर से लोगों को निजात दिलाने के मकसद से गुरूवार को वित्तमत्री निर्मला सीतारमण ने 1.70 लाख करोड़ रुपए के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की।
यह भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कब लगता है अपर या लोअर सर्किट, रुक जाता है कारोबार
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
