नयी दिल्ली। कोरोनावायरस दुनिया भर की मुसीबतें बढ़ाता जा रहा है। इस जानलेवा वायरस ने कारोबार, इकोनॉमी, आयात-निर्यात सबको अपनी चपेट में ले लिया है। वायरस के डर की वजह से फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, जिसका असर एक-एक करके दुनिया भर के विभिन्न सेक्टरों पर पड़ रहा है। इस बीच यूएन के अर्थशास्त्रियों ने घोषणा की है कि अकेले फरवरी में दुनिया भर में मैन्युफैक्चरिंग निर्यात में 50 अरब डॉलर की गिरावट की संभावना है। कोरोनावायरस की वजह से ग्लोबल इकोनॉमी को होने वाले नुकसान की तरफ ध्यान बढ़ रहा है। हाल ही में ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स द्वारा किये गये एक विश्लेषण के अनुसार अगर कोरोनावायरस वैश्विक महामारी में बदला तो दुनिया की इकोनॉमी में 78.79 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ सकती है।

चीन के पीएमआई इंडेक्स में भारी गिरावट
पामेला कोक-हैमिल्टन, जो इंटरनेशनल ट्रेड एंड कमोडिटीज पर UNCTAD के डिवीजन की प्रमुख हैं, ने चीन के पीएमआई (Purchasing Manager's Index) का हवाला देते हुए कहा कि ये 20 अंकों की भारी गिरावट के साथ 37.5 पर आ गया, जो 2004 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। उन्होंने आगे कहा कि इसका सीधा संबंध से निर्यात से है। कुल निर्यात में 2 फीसदी की गिरावट आयी है। ये 2 फीसदी पूरी दुनिया के निर्यात में 50 अरब डॉलर की गिरावट है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने कहा था कि अगर ये बीमारी सिर्फ एशिया तक सीमित रह जाये तो वैश्विक जीडीपी में 0.5 फीसदी यानी 40,000 करोड़ डॉलर की गिरावट आयेगी।
किस देश के निर्यात में कितनी गिरावट
कोरोनावायरस के कारण सबसे अधिक निर्यात घाटा जिन देशों को हुआ है उनमें यूरोपीय संघ सबसे ऊपर है, जिसे लगभग 15.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। वही 5.8 अरब डॉलर के साथ अमेरिका दूसरे, 5.2 अरब डॉलर के साथ जापान तीसरे, 3.8 अरब डॉलर के साथ रिपब्लिक ऑफ कोरिया चौथे, 2.7 अरब डॉलर के साथ ताइवान पांचवे और 2.3 अरब डॉलर के साथ वियतनाम पांचवे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें - Jio ने निकाली कोरोनावायरस से बचने की राह, जानिए तैयारी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
