सोना खरीदने का सोच रहे तो आपको बता दें कि सोना महंगा हो गया है। कोरोना वायरस के कारण सोने चांदी कीमतों में तेजी देखने को मिली।
नई दिल्ली: सोना खरीदने का सोच रहे तो आपको बता दें कि सोना महंगा हो गया है। कोरोना वायरस के कारण सोने चांदी कीमतों में तेजी देखने को मिली। विदेशों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 400 रुपए की मजबूती के साथ 42,470 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को बाद के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही थी। इसका असर आज यहां बाजार खुलने पर देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चढ़ा सोना
वहीं लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना हाजिर 6.20 डॉलर चढ़कर 1,583.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,586.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस 'कोविड19' की चिंता में पूंजी बाजार में निवेशकों का विश्वास डगमगाया है। इसलिए वे सुरक्षित मानी जाने वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर चमककर 17.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 400 रुपए चढ़कर 42,470 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 42,300 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,000 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर भी 400 रुपए चमककर 47,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 281 रुपए की बढ़त के साथ 46,227 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 42,470 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......42,300 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....47,750 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....46,227 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........970 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........980 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम............31,000 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications