नयी दिल्ली। लॉकडाउन में छूट के बाद कारोबारों को फिर से संचालन शुरू करने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे बैंकों के एनपीए (Non-Performing Assets) में 1.67 लाख करोड़ रु की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बात का अनुमान रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने अपनी एक रिपोर्ट में लगाया है। एजेंसी ने टॉप 500 अधिक कर्ज वाली कंपनियों का विश्लेषण किया है और कहा है कि कुल एनपीए 2021-22 तक 4.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। एजेंसी ने इससे पहले 2.54 लाख करोड़ रुपये के एनपीए या दबावग्रस्त लोन का अनुमान लगाया था। ये कुल डेब्ट का 6.63 फीसदी (पिछला अनुमान 4 फीसदी) है।

कुल कितना दबावग्रस्त लोन
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कुल लोन में से 11.57 फीसदी लोन पहले से ही दबाव (जिसके चुकाये जाने को लेकर संशय है) में है। नए एनपीए के साथ दबाव वाले लोन के बढ़ कर 18.21 फीसदी होने का अनुमान लगाया गया है। एजेंसी का अनुमान है कि कॉर्पोरेट सेक्टर के दबाव वाले लोन में 1.68 लाख करोड़ रु की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कॉर्पोरेट डेब्ट (कंपनियों को दिया गया लोन) का 5.89 लाख करोड़ रु (कुल लोन का 9.27 फीसदी) लोन एनपीए में बदल सकता है। इस तरह कुल बकाया लोन का 20.84 फीसदी दबाव एनपीए बन जाएगा। इंडिया रेटिंग्स के अनुसार इस पूरे मामले को देखते हुए कर्जदाता लोन देने के मामले में और भी सिलेक्टिव हो सकते हैं। यानी वे बहुत चुनिंदा फर्म को ही लोन देंगे।
एनपीए अनुमान में बदलाव संभव नहीं
इंडिया रेटिंग्स 2020-21 के लिए यदि भारत की जीडीपी ग्रोथ के लिए अपने अनुमान में संशोधन करती है तो भी इसके एनपीए अनुमान में बदलाव की संभावना नहीं है। बल्कि माना जा रहा है कि इकोनॉमिक एक्विटी और मांग बढ़ने में लंबा समय लग सकता है, जिसके चलते एनपीए इंडिया रेटिंग्स के अनुमान से भी अधिक हो सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
