नयी दिल्ली। कोरोनोवायरस महामारी अमेरिकी सहित दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। इसका असर होटल कारोबार भी काफी पड़ रहा है। दुनिया के प्रमुख कारोबारियों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल हैं। उन्हें जिन कारोबारों ने अरबपति बनाया उनमें ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन होटल, गोल्फ कोर्स और रियल एस्टेट व्यवसाय शामिल हैं। इस समय इन सब पर खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका और कनाडा में मौजूद उनके 2,200 से अधिक कमरों वाले पांच सितारा होटलों के अधिकतर कमरे खाली हैं, जबकि अमेरिका, स्कॉटलैंड और आयरलैंड में उनके गोल्फ कोर्स पर बंद करने का दबाव है। वहीं उनका "दक्षिणी व्हाइट हाउस" - फ्लोरिडा में समुद्र तट के सामने पाम बीच पर Mar-a-Lago क्लब बंद है।

2018 में थी 43.5 करोड़ डॉलर की आमदनी
ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन को 2018 में 43.5 करोड़ डॉलर की आमदनी हुई थी, जिसमें इस साल बहुत तेज गिरावट होने की संभावना है। अमेरिका के अन्य होटलों की तरह ट्रम्प की कंपनी को भी अधिकतर कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजना पड़ा है। मंगलवार को ट्रम्प ने कहा कि हमारा देश बंद होने के लिए नहीं बना। उन्होंने अप्रैल के दूसरे हफ्ते से कोरोनावायरस के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को भी समाप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप किसी किसी देश को बंद करके उसे नष्ट कर सकते हैं।
भारत में कैसा है होटल इंडस्ट्री का हाल
भारत में कोरोनावायरस के खतरे के कारण होटल उद्योग को 620 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मगर एक हॉस्पिटेलिटी फर्म ने भारतीय होटल इंडस्ट्री को और भी तगड़ा झटका लगने की बात कही है। भारत सरकार ने कई अन्य सरकारों की तरह अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है और 15 अप्रैल तक वीजा निलंबित कर दिया है। अब भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन में रखने का भी ऐलान हो चुका है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
