नयी दिल्ली। कोरोनावायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार, बैंक, कंपनियां सभी अपने-अपने स्तर पर तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इस बीच सरकार ने एक और बढ़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी यात्री ट्रेन, इंटर स्टेट बस और देश भर की मेट्रो बंद करने का फैसला लिया है। यानी अब से 31 मार्च तक देश में कोई यात्री ट्रेन, इंटर स्टेट बस और मेट्रो नहीं चलेगी। हालांकि इंडियन रेलवे ने जानकारी दी है कि मालगाड़ियां चलती रहेंगी। बता दें कि भारतीय रेलवे प्रति दिन 13,000 यात्री ट्रेनें और 9,000 मालगाड़ियां चलाती है। एक आधिकारिक स्टेटमेंट के मुताबिक प्रीमियम ट्रेनों, मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों, यात्री ट्रेनों, उपनगरीय ट्रेनों, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे आदि सहित भारतीय रेलवे की सभी यात्री रेल सेवाओं को 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। वैसे भारतीय रेलवे काफी एक्टिव होकर कोरोनावायरस से निपटने के उपाय कर रहा है।
नहीं चलेगी इंटर-स्टेट बस
यात्री ट्रेन सेवाओं के बाद केंद्र सरकार ने कोरोनोवायरस के फैलने से रोकने के लिए सभी अंतरराज्यीय बस सेवाओं को रोकने का फैसला किया। कोरोनावायरस से अब तक भारत में करीब 370 लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गयी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कोरोना को फैलने से रोकने की आवश्यकता के मद्देनजर 31 मार्च 2020 तक सभी अंतर-राज्य परिवहन बसों सहित गैर-आवश्यक यात्री परिवहन की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये फैसला भारत में कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विपक्ष की तरफ से उठाई जा रही लॉकडाउन की मांग के बीच उठाया गया है।
मेट्रो भी रहेगी बंद
रेल और बस के बाद सरकार ने पूरे देश में मेट्रो सर्विस को भी बंद करने की घोषणा की। 31 मार्च तक देश भर में मेट्रो भी बंद रहेगी। कोरोना की चिंता के कारण सरकार ने अंतरराज्यीय बसों और ट्रेन के बाद सभी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निदेशकों को मेट्रो बंद करने का निर्देश दिया है। वैश्विक महामारी के मौजूदा हालात में मेट्रो बंद करने का फैसला लिया गया। जानकार बताते हैं कि लोगों के बीच संपर्क न हो इसलिए सार्वजनिक यातायात को रोका जा रहा है। इससे कोरोनावायरस के फैलने की रफ्तार को कम करने में मदद मिलेगी। देश में धीरे-धीरे लॉकडाउन की स्थिति होती जा रही है।
रेलवे की तरफ से कुछ उपाय भी किये गये हैं :
- सारे डिविजनों के डिब्बों के अंदर की सफाई
- सभी एसी कोचों में लगे हुए पर्दे हटाने का फैसला
- सारी बोगियों की सफाई बेहतर किटाणुनाशक से करने का निर्देश
- ईएमयू और डेमो कोचों में कीटनाशक दवा छिड़कने का निर्देश
- सफर करने वालों के सामानों को किटाणु रहित बनाना
- स्टेशनों पर मौजूद कुर्सी और बेंच जैसे सामानों को किटाणुरहित करना
- इसके अलावा अब सभी कोचों में लिक्विड सोप रखा जाएगा
देश में जनता कर्फ्यू
जैसा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी, भारत 14 घंटे के 'जनता कर्फ्यू' में है जो आज रात 9 बजे तक जारी रहेगा। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, "मेरा अनुरोध है कि सभी नागरिक इस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं।" प्रधानमंत्री ने सभी भारतीयों को तेजी से फैलने वाले कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए रविवार को सुबह 7 से 9 बजे के बीच घर पर रहने के लिए कहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
