नयी दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत का सोने का आयात, जिसका चालू खाता घाटा (कैड) पर असर रहता है, वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जुलाई की अवधि में 81.22 प्रतिशत घट कर 2.47 अरब डॉलर (लगभग 18,590 करोड़ रुपये) रह गया। इसके पीछे मुख्य कारण कोरोनावायरस की वजह से आई मांग में भारी गिरावट है। 2019-20 की इसी अवधि में सोने का आयात 13.16 अरब डॉलर (लगभग 91,440 करोड़ रुपये) रहा था। इसी तरह चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान चांदी का आयात भी 56.5 प्रतिशत घट कर 68.53 करोड़ डॉलर (लगभग 5,185 करोड़ रुपये) रह गया। सोने-चांदी का आयात घटने से भारत का व्यापार घाटा भी कम हुआ है। आइए जानते हैं कितना रह गया भारत का व्यापार घाटा।
एक-चौथाई से कम रह गया व्यापार घाटा
सोने और चांदी के आयात में गिरावट से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली है। व्यापार घाटा आयात और निर्यात के बीच अंतर को कहते हैं। भारत का व्यापार घाटा अप्रैल-जुलाई 2020-21 के दौरान 13.95 अरब डॉलर डालर रह गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 59.4 अरब अमरीकी डॉलर रहा था। बता दें कि सोने का आयात पिछले साल दिसंबर से घट रहा है। मार्च, अप्रैल, मई और जून में सोने के आयात में गिरावट क्रमशः 62.6 प्रतिशत, 99.93 प्रतिशत, 98.4 प्रतिशत और 77.5 प्रतिशत रही।
जुलाई में बढ़ा आयात
जून तक गिरने के बाद जुलाई में सोने का आयात 4.17 प्रतिशत बढ़कर 1.78 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल इसी महीने में सोने का आयात भारत में 1.71 अरब डॉलर का रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक है, जो मुख्य रूप से ज्वेलरी इंडस्ट्री की मांग को पूरा करता है। मात्रा के लिहाज से देश में सालाना 800-900 टन सोना आयात किया जाता है। अप्रैल-जुलाई 2020 में रत्न और आभूषण निर्यात लगभग 66.36 प्रतिशत घटकर 4.17 अरब डॉलर रहा। भारत ने जनवरी-मार्च तिमाही में चालू खाते सरप्लस 0.6 अरब या सकल घरेलू उत्पाद का 0.1 प्रतिशत दर्ज किया था, जो कि एक साल पहले की अवधि में 4.6 अरब डॉलर का डेफिसिट (घाटा )या सकल घरेलू उत्पाद का 0.7 प्रतिशत था।
कितना है सोने का भाव
पिछले हफ्ते में सोने के रेट में गिरावट आई है। हालांकि ये अभी भी काफी ऊंचे स्तर पर बरकरार है। 14 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में सोने का हाजिर भाव 2954 रुपये कम हुआ। इसके अलावा इस दौरान चांदी भी 4250 रुपये सस्ती हुई। 14 अगस्त शुक्रवार को सोने की कीमतें 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 52596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं इस दौरान चांदी की कीमतें 1 फीसदी घटी और गिरकर 70,345 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गईं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
