नई दिल्ली, अप्रैल 27। भारत में कोरोना के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कुछ दिनों में तो देश में संक्रमण के लगातार रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसी गंभीर स्थिति के मद्देनजर अमीर लोग प्राइवेट जेट से देश छोड़ कर जा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों बेड और दवा की कमी की रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसे देखते हुए भारतीय टाइकून और लाखों रुपये का जेट का किराया वहन करने में सक्षम यूरोप, मध्य पूर्व और इंडियन ओशियन के बाकी देशों का रुख कर रहे हैं। ऐसे देशों में जाने के लिए बड़ी तादाद में फ्लाइटें बुक की जा रही हैं।
खर्च उठाने की क्षमता रखने वाले सभी जा रहे
नई दिल्ली स्थित प्राइवेट जेट फर्म क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा के अनुसार केवल बहुत अधिक अमीर लोग ही नहीं बल्कि जो भी एक प्राइवेट जेट का खर्च उठा सकता है वह प्राइवेट जेट ले रहा है। बता दें कि भारत में सोमवार को कोरोना के 352,991 नए मामले सामने आए। जब से इस महामारी की शुरुआत हुई तब से यह किसी भी देश में एक दिन के सर्वाधिक संक्रमण के मामले हैं।
खराब हैं हालात
इस समय कोरोना संक्रमण ने देश को हिला कर रख दिया है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्म सुपरस्टार को मालदीव सहित दूसरी डेस्टिनेशंस का रुख कर रहे हैं। इस बीच कम से कम तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़ दिया है। कई देशों ने दक्षिण एशियाई देशों से सफर पर रोक लगा दी है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर पूरे जोरों पर पहुंच गयी है।
इन देशों ने लगाई रोक
कनाडा, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात और यूके उन एक दर्जन से अधिक देशों में हैं, जिन्होंने दक्षिण एशियाई देशों से आने वालों पर पाबंदियां लगाई हैं। मालदीव मंगलवार से भारतीयों के आने पर पाबंदी लगाएगा। मगर केवल रिसॉर्ट-ओनली द्वीपों पर रोक नहीं होगी। विमानन इंडस्ट्री से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार प्रतिबंध लगने से ठीक पहले लंदन और दुबई जाने वालों की संख्या में भारी उछाल आया। साथ ही मालदीव जाने वालों की भी संख्या प्रतिबंध लगने से पहले एक दम बढ़ी।
कितना है किराया
नई दिल्ली से दुबई की एक तरफा उड़ान का किराया 15 लाख रुपये की लागत है, जिसमें ग्राउंड हैंडलिंग और अन्य शुल्क भी शामिल हैं। हालांकि प्राइवेट-जेट ऑपरेटर प्लेन खाली होने पर वापसी के लिए भी चार्ज लेते हैं। प्राइवेट जेट का किराया पहले से ही बहुत अधिक है, इसमें और अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं हुई है। मगर एयरलाइन टिकटों की कीमतें बढ़ गई हैं।
देश से बाहर जाने की बेचेनी
"तत्काल यात्रा" के लिए बुकिंग में वृद्धि के बाद लंदन जैसे स्थानों में अब उपलब्धता सीमित हो गयी है। एक-तरफ़ा इकोनॉमी क्लास का दुबई के लिए टिकट की कीमत 1,300 डॉलर है। जो रेगुलर प्राइस से 10 गुना अधिक है। इससे पता चलता है कि लोग देश से बाहर जाने के लिए कितनी कोशिश कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications