नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने बुधवार से सभी घरेलू हवाई फ्लाइटों को स्थगित करने का फैसला लिया है। हालांकि ये प्रतिबंध कार्गो उड़ानों पर लागू नहीं होगा। सरकार के आदेश के मुताबित घरेलू कमर्शियल एयरलाइनों पर रोक 24 मार्च की आधी रात से प्रभावी होगी। कार्गो उड़ानों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सरकार का यह फैसला कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों और इससे होने वाली मौतों को देखते हुए लिया गया है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल 3 पर संचालन, जो सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को संभालता है, कोरोनवायरस महामारी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर 29 मार्च तक निलंबित रहेगा। इस जानकारी को साझा करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट किया कि विदेश से आने वाली आखिरी फ्लाइट के यात्री हवाई अड्डे से बाहर निकल गए हैं। टी3 अंतर्राष्ट्रीय आगमन पर आवागमन 29 मार्च 2020 तक बंद रहेगा।
एयरपोर्ट कर्मचारियों और डॉक्टरों का धन्यवाद
दिल्ली एयरपोर्ट ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हम हवाई अड्डे के अपने सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों को उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट उड़ानों की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। सरकार ने पहले ही 22 मार्च से एक हफ्ते के लिए अंतरराष्ट्री उड़ानों पर रोक लगा दी है। कई शहरों में लॉकडाउन कर दिया गया है। कई शहरों में लॉकडाउन के कारण यात्रियों, क्रू, एयरलाइन के स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के लिए घर/होटल से एयरपोर्ट आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।
ट्रेनें भी रोक दी गईं
घरेलू फ्लाइट से पहले सरकार ने सभी यात्री ट्रेनों को भी 31 मार्च तक के लिए रोक दिया है। हालांकि इंडियन रेलवे ने जानकारी दी है कि मालगाड़ियां चलती रहेंगी। बता दें कि भारतीय रेलवे प्रति दिन 13,000 यात्री ट्रेनें और 9,000 मालगाड़ियां चलाती है। एक आधिकारिक स्टेटमेंट के मुताबिक प्रीमियम ट्रेनों, मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों, यात्री ट्रेनों, उपनगरीय ट्रेनों, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे आदि सहित भारतीय रेलवे की सभी यात्री रेल सेवाओं को 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
बसें और मेट्रो भी बंद
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 31 मार्च 2020 तक सभी अंतर-राज्य परिवहन बसों सहित गैर-आवश्यक यात्री परिवहन की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विपक्ष की बार बार लॉकडाउन की मांग उठा रहा था। बसों के अलावा देश भर में 31 मार्च तक मेट्रो भी बंद रहेगी। कोरोना की चिंता के कारण सरकार ने अंतरराज्यीय बसों और ट्रेन के बाद सभी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निदेशकों को मेट्रो बंद करने का निर्देश दिया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
