नयी दिल्ली। कोरोनावायरस और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन, जिसने ज्यादातर आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों को रोक दिया है, के कारण इंडिया रेटिंग्स ने भारत की विकास दर के लिए अनुमान कम कर दिया है। इंडिया रेटिंग्स के अनुसार 2020-21 में भारत की विकास दर 3.6 फीसदी रह सकती है जबकि पहले इसने 5.5 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया था। इंडिया रेटिंग्स ने विकास दर में संशोधन ये मान कर किया है कि लॉकडाउन पूरे अप्रैल (पूरी तरह या आंशिक तौर पर) रहेगा और मई से आर्थिक गतिविधियां शुरू होने लगेंगी। लॉकडाउन के मद्देनजर रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भी भारत की विकास दर का अनुमान घटा कर 4.7 फीसदी कर दिया है। इससे पहले 2019-20 के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने 5.0 फीसदी विकास दर का अनुमान लगाया था।

2020-21 की पहली तिमाही के लिए अनुमान
इंडिया रेटिंग्स के अनुसार 2019-20 की अंतिम यानी जनवरी-मार्च तिमाही में देश की विकास दर 3.6 फीसदी और अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2.3 फीसदी रहेगी। इंडिया रेटिंग्स का मानना है कि कोरोना का भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव आपूर्ति चेन के टूटने से चुनिंदा विनिर्माण क्षेत्रों के उत्पादन में अड़चन के रूप में सामने आया है। पर्यटन, हॉस्पिटेलिटी और विमानन क्षेत्रों में भारी गिरावट आई है, जबकि हेल्थकेयर सेक्टर के वर्कलोड में भारी वृद्धि हुई है। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, चाहे वे जिस भी सेक्टर में हों, के नकदी प्रवाह (Cash Flow) में अड़चन आनी शुरू हो चुकी है।
कई सेक्टरों का बुरा हाल
इंडिया रेटिंग्स के अनुसार लॉकडाउन के कारण निर्माण गतिविधियों पर रोक से रियल एस्टेट सेक्टर की समस्याएं बढ़ेंगी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, होलसेल ट्रेड, ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी आदि की मांग घटेगी। रबी की फसल तैयार हो रही है, मगर कटाई में व्यवधान और कृषि बाजारों में समय पर खरीदारी न होने से किसानों की आय और ग्रामीण मांग को झटका लग सकता है। एजेंसी का मानना है कि इसके लिए सरकार और नीति समर्थन की आवश्यकता होगी, जिसके नतीजे मध्य से लंबी अवधि में दिखेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
