नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों की संपत्ति में बड़ी सेंध लगाई है। कोरोनावायरस और फिर इसे रोकने के लिए विभिन्न देशों में हो रहे लॉकडाउन से लगभग सभी सेक्टरों के कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इससे भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी सहित दुनिया भर के अन्य अमीरों की संपत्ति में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। 31 मार्च तक पिछले दो महीनों (फरवरी-मार्च) में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 28 फीसदी या 19 अरब डॉलर की भारी भरकम गिरावट आई। इस दौरान शेयर बाजार में हाहाकार मचने से उन्हें रोजाना औसतन 30 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। 31 मार्च तक उनकी संपत्ति घट कर 48 अरब डॉलर आ गई है। इससे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की फहरिस्त में भी वे 8 पायदान लुढ़क कर 17वें नंबर पर आ गये।
इन भारतीय कारोबारियों को भी लगा झटका
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के अलावा जिन अन्य भारतीय कारोबारियों की संपत्ति घटी उनमें गौतम अडानी शामिल हैं। अडानी की संपत्ति में इस दौरान 6 अरब डॉलर या 37 फीसदी की गिरावट आई। वहीं एचसीएल टेक के शिव नाडर की संपत्ति 5 अरब डॉलर या 26 फीसदी घट गई। इसके अलावा बैंकर उदय कोटक की संपत्ति भी 4 अरब डॉलर या 28 फीसदी लुढ़की। इसके साथ ही ये तीनों कारोबारी दुनिया के टॉप 100 अमीरों में से बाहर हो गए हैं और इस लीग में एकमात्र भारतीय के रूप में अंबानी ही बचे हैं।
दुनिया में इन्हें हुआ सबसे अधिक नुकसान
गौरतलब है कि अंबानी दुनिया में सबसे अधिक नुकसान के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। सबसे अधिक नुकसान हुआ है फ्रेंच फैशन की दिग्गज कंपनी LVMH के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नार्ड अर्नाल्ट को, जिनकी संपत्ति 28 फीसदी या 30 अरब डॉलर घट कर 77 अरब डॉलर रह गई। नयी रिपोर्ट के मुताबिक बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट ने पिछले दो महीनों में 19 अरब डॉलर संपत्ति खो दी है। यानी उनकी करीब 19 प्रतिशत संपत्ति घटी है। महामारी के कारण हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को भी झटका लगा, जिससे ओयो रूम्स के मालिक रितेश अग्रवाल अब एक अरबपति नहीं रह गए हैं।
जेफ बेजोस पहले पायदान पर बरकरार
अमेजन के जेफ बेजोस 131 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं। पिछले दो महीनों के दौरान उनकी केवल 9 प्रतिशत संपत्ति घटी। इसके बाद बिल गेट्स हैं, जिनकी संपत्ति 14 फीसदी घट कर 91 अरब डॉलर रह गई है। संपत्ति का नुकसान उठाने वाले शीर्ष 10 लोगों की सूची में कार्लोस स्लिम और परिवार, मार्क जुकरबर्ग, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और माइकल ब्लूमबर्ग शामिल हैं। कुछ चीनी अरबपति पिछले दो महीनों में लाभ कमाने वालों में से हैं। भारत के तीन कारोबारी शीर्ष-100 रैंकिंग में से बाहर हो गए, मगर चीन के इस लीग छह अरबपति शामिल हुए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications