नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के खतरे के बावजूद अगर आप रेल में सफर करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। दरअसल कोरोना के फैलने को देखते हुए सरकार ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों की आवाजाही रोक दी है। कोरोनावायरस के खतरे के कारण रेलवे ने 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। हालांकि इस दौरान मालगाड़ी चलती रहेंगी। यदि इस दौरान के बीच की तारीख का आपने टिकट ले रखा है तो आपको टिकट कैंसल करने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल आईआरसीटीसी ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है कि जिन लोगों ने 22 मार्च से लेकर 31 मार्च तक के बीच यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट लिया था उन सबका रिफंड रेलवे की तरफ से अपने आप हो जाएगा। साथ ही यात्रियों को टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं है, उनका टिकट भी अपने आप ही रद्द हो जाएगा और रिफंड आपके खाते में आ जाएगा। रेलवे की तरफ से यात्रियों को एसएमएस के जरिये भी ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी दे दी गई।
रेलवे की तरफ से दी गई सहूलियतें
जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने देशभर में सैकड़ों ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया था। हालांकि रेलवे ने यात्रियों को कुछ सहूलियतें भी दीं, जिनमें यात्रियों का पूरा किराया वापस करना और ट्रेन छूटने की तिथि से 45 दिन तक टिकट रद्द होना शामिल है। बता दें कि देश भर में कोरोना के खतरे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सफर में इस्तेमाल के लिए कंबल अपने घर से लाने के लिए कहा था। एसी कोच में मिलने वाले कंबल रोज हीं धोए जाते, जिससे कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। देश भर में 433 लोग कोरोना से संक्रमित हो गये हैं।
रेलवे की तरफ से किये गये उपाय
- सारे डिविजनों के डिब्बों के अंदर की सफाई
- सभी एसी कोचों में लगे हुए पर्दे हटाने का फैसला
- सारी बोगियों की सफाई बेहतर किटाणुनाशक से करने का निर्देश
- ईएमयू और डेमो कोचों में कीटनाशक दवा छिड़कने का निर्देशॉ
- सफर करने वालों के सामानों को किटाणु रहित बनाना
- स्टेशनों पर मौजूद कुर्सी और बेंच जैसे सामानों को किटाणुरहित करना
- इसके अलावा अब सभी कोचों में लिक्विड सोप रखा जाएगा
रेल से पर्दे भी हटा दिये गये
रेल में कंबल नहीं मिलेगा, मगर बेडशीट मिलती रहेगी। मगर फिलहाल ये सुविधा भी ट्रेन सर्विस शुरू होने के बाद ही मिलेगी। इसके साथ ही रेलवे ने कोरोना वायरस न फैले इसके लिए एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया था। रेलवे ने एसी के हर कोच से कुछ दिनों के लिए पर्दे हटा दिये। पश्चिमी रेलवे के अलावा पूर्व मध्य रेलवे ने भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए कुछ बड़े उपाय किये। रेलवे की तरफ से ट्रेनों में साफ सफाई का खास ध्य़ान रखा जा रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
