नयी दिल्ली। कोरोना संकट के बीच सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक खास पर्सनल लोन स्कीम पेश की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने मौजूदा रिटेल लोन ग्राहकों के लिए बड़ौदा पर्सनल लोन कोविड-19 स्कीम लॉन्च की है। इनमें वे ग्राहक शामिल हैं जिन्होंने होम लोन, ऑटो लोन या संपत्ति पर लोन लिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस लोन का उद्देश्य मौजूदा ग्राहकों के लिए लिक्विडिटी की दिक्कत के मामले में राहत देना है। इस स्कीम के तहत बैंक ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इसके लिए वे अपनी मौजूदा ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के रिटेल लोन ग्राहक हैं तो आप इस योजना का लाभ 30 सितंबर 2020 तक उठा सकते हैं।
कौन ले सकता है लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट के अनुसार ग्राहक COVID-19 के कारण अस्थायी लिक्विडिटी समस्या सहित किसी भी उद्देश्य के लिए लोन ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक का बैंक के साथ कम से कम 6 महीनों सं संपर्क हो। इसमें तीन और चीजें होनी चाहिए।
1. लोन पूरा दिया जा चुका हो और ऋण स्थगन (Moratorium) की अवधि पूरी हो गई हो
2. कम से कम 3 ईएमआई दे दी हों
3. अकाउंट 29 फरवरी तक कभी भी SMA1 श्रेणी में न आया हो
कितना लगेगा ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस योजना के तहत कम से कम 25000 रु और अधिकतम 5 लाख रु तक का लोन लिया जा सकता है। लोन की ब्याज दर रेपो दर से लिंक्ड है (बीआरएलएलआर)। रिटेल लोन के लिए लागू बीआरएलएलआर 7.25 प्रतिशत है। अगली संशोधन की तिथि तक यही बीआरएलएलआर लागू होगी। इसमें बैंक हर महीने बदलाव करेगा। वैसे यह एक विशेष पर्सनल लोन है, इसलिए इस लोन पर ब्याज बैंक की नियमित पर्सनल लोन योजनाओं की तुलना में कम है। साथ ही लोन पर आपको बतौर प्रोसेसिंग फीस 500 रुपये + जीएसटी देना होगा।
चुकाने की अधिकतम अवधि
आपको ये लोन अधिकतम 60 महीनों में चुकाना होगा। अच्छी बात ये है कि समय से पहले चुकाने पर आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। बता दें कि इससे पहले कल एसबीआई ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर में 35 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिससे इसके होम और अन्य रिटेल लोन सस्ते हो जाएंगे। एमसीएलआर घटने से एसबीआई ग्राहकों की लोन ईएमआई कम हो जाएगी। बैंक ने एक रिलीज में ऐलान किया कि इसकी एक साल की एमसीएलआर 7.75 प्रतिशत प्रति वर्ष से घट कर अब 7.40 प्रतिशत रह गई है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
