नई दिल्ली, सितंबर 20। इस समय पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इसलिए लोग इलेक्ट्रिक कारों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अब देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री लगातार ग्रोथ हासिल कर रही है। कई इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के बिजनेस में शानदार बढ़ोतरी दिख रही है। इलेक्ट्रिक कारों और स्कूटरों आदि की बिक्री में भी बढ़त देखने को मिल रही है। उदाहरण के लिए टाटा ने कहा है 4 साल बाद इसकी बिक्री में 25 फीसदी योगदान इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा। हालांकि इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए एक समस्या है और वो है इनकी कीमत। इस समय सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (टाटा नेक्सन ईवी) 14 लाख रु की है। मगर यदि आप इलेक्ट्रिक कार खरीद लें तो महंगे पेट्रोल-डीजल से बच सकते हैं। कुछ साल में इसकी कीमत महंगे-पेट्रोल डीजल को कवर कर लेगी। क्योंकि इलेक्ट्रिक कार बहुत कम खर्च में 100 किमी तक चल सकती है।
पेट्रोल कार को इलेक्ट्रिक कार में करें कंवर्ट
जैसा कि हमने बताया कि देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 14 लाख रु की है। अगर आपका बजट कम है तो एक और ऑप्शन है, जिससे आप एक इलेक्ट्रिक कार के मालिक बन सकते हैं। इस समय कुछ कंपनियां पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में बदल रही है। ये कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल के पुर्जे बनाती हैं। साथ में पेट्रोल या डीजल कारों को इलेक्ट्रिक कार में भी कंवर्ट करती हैं।
आपको दी जाएगी वारंटी
आप सोच रहे होंगे कि यदि कार को इलेक्ट्रिक इंजन में कंवर्ट करा लिया जाए तो इसमें दिक्कतें आ सकती हैं। मगर आपको इसकी बिलकुल चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस तरह की कंपनियां तैयार इलेक्ट्रिक कार पर वारंटी भी देती हैं। बताते चलें कि हैदराबाद में इस तरह की अधिकतर कंपनियां मौजूद हैं। एट्रियो और नॉर्थवे का नाम इनमें सबसे आगे है।
कोई भी कार हो सकती है कंवर्ट
आई10, स्पार्क, वैगनआर, ऑल्टो, डिजायर या आपके पास कोई भी कार हो उसे इन कंपनियों से संपर्क करके इलेक्ट्रिक कार में कंवर्ट कराया जा सकता है। दरअसल कारों में जिस इलेक्ट्रिक किट का उपयोग किया जाता है, वो लगभग एक जैसी होती है। बैटरी और मोटर से रेंज और पावर बढ़ाई जा सकती है। इन कंपनियों से संपर्क करने के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इन कंपनियों से आप इलेक्ट्रिक कारें भी खरीद सकते हैं।
कितना आएगा खर्च
आपको अपनी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में कंवर्ट कराने के लिए 5 लाख रु खर्च करने होंगे। मगर ये पैसा आप 5 साल से कम समय में वसूल कर लेंगे। आप सोचेंगे कि वो कैसे। वो ऐसे कि इलेक्ट्रिक कार 75 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। इस तरह चार्जिंग पर आपको सिर्फ 1120 रु हर महीने खर्च करने होंगे। जबकि पेट्रोल पर मासिक खर्च 10090 रु होता है।
एक किमी पर खर्च
एक किमी पर इलेक्ट्रिक कार में सिर्फ 74 पैसे खर्च होते हैं। इस तरह आप 74 रु में 100 किमी का सफर कर सकते हैं। जबकि आज के समय में प्रति लीटर पेट्रोल 74 रु से कहीं अधिक महंगा है। यानी फायदा ही फायदा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications