Computer Age Management : कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएएमएस) भारतीय एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के लिए एक प्रमुख म्यूचुअल फंड ट्रांसफर एजेंसी है, जिसके पास एसेट अंडर मैनेजट (एयूएम) का 70 फीसदी हिस्सा है। यह 1988 में शुरू की गयी। यह ऑनलाइन लेनदेन, मेलबैक, कैपिटल अकाउंटिंग, सब्सक्रिप्शन, सेल्स सिस्टम्स सपोर्ट और निवेश सेवाएं प्रदान करती है।

दो तरह से कराएगा फायदा
सीएएमएस का शेयर दो तरह से फायदा करा सकता है। इनमें एक तरीका है रिटर्न का। आप यदि इसके मौजूदा स्तर पर शेयर खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है। दूसरा तरीका है डिविडेंड। कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है।
कितना है टार्गेट
प्रमुख ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अपनी 2 सप्ताह पहले की रिपोर्ट में 3300 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ इस स्टॉक को बाय कॉल दिया है, यानी इसमें खरीदारी की सलाह दी है। अभी यह शेयर 2453.75 रु पर है। यानी आपको मौजूदा स्तर से 34.48 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। आपके मात्र 3 लाख रु कुछ ही दिन में 4 लाख रु बन सकते हैं।

डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के निदेशक मंडल ने अंतरिम लाभांश के लिए रिकॉर्ड तिथि को संशोधित किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रेगुलेटर फाइलिंग में कहा है कि इसने वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतरिम लाभांश के लिए रिकॉर्ड डेट को 16 नवंबर 2022 से संशोधित कर 17 नवंबर 2022 कर दिया है।
कैसा है शेयर का प्रदर्शन
बीते हफ्ते यह 4.64 फीसदी नीचे गिरा, जबकि एक महीने में यह 1.30 फीसदी फिसला है। 6 महीनों में इसने मात्र 2.33 फीसदी फायदा कराया है। 2022 में अब तक यह 10.42 फीसदी नुकसान करा चुका है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,250.00 रु और निचला स्तर 2,039.00 रु रहा है।

कितनी है मार्केट कैपिटल
कंपनी की मार्केट कैपिटल है 12,021.80 करोड़ रु। इसने अपनी शुरुआत से अब तक 75.07 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में है। यह अपने मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से एक आईपीओ के बाद, अक्टूबर 2020 में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुई। सीएएमएस की स्थापना 1988 की शुरुआत में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कंप्यूटर एजुकेशन में काम करने वाले वी शंकर ने की थी। वाई2के (Cmputer Errors) के दौरान, सीएएमएस ने घरेलू वित्तीय सेवाओं की ओर रुख किया। सीएएमएस ने 20 कर्मचारियों के साथ शुरुआत की और नब्बे के दशक की शुरुआत में ट्रांसफर एजेंसी के ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की। सीएएमएस ने आईपीसीए लेबोरेटरीज, वॉकहार्ट लिमिटेड, आरपीपीएल के एनसीडी इश्यू, आरपीईएल, और क्रॉसलैंड रिसर्च लैब्स लिमिटेड सहित कई आईपीओ को संभाला। सीएएमएस ने फोर्ड एस्कॉर्ट्स के पहले आवंटन को प्रोसेस किया, जिसे 1996 में फॉर्ड इंडिया द्वारा लॉन्च किया गया था।
कैसे शेयरों में करना चाहिए
पेनी स्टॉक्स में निवेश करने से बचें और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों को चुनें। ऐसी कंपनियां शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सामना करने में सक्षम होती हैं। इसके अलावा, ये लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देती हैं और निवेशकों के लिए अधिक लिक्विडिटी ऑफर करती हैं। किसी कंपनी में निवेश करने से पहले, इसके बारे में पर्याप्त सावधानी बरतने से निवेशकों के लिए मददगार होगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications