नयी दिल्ली। पुणे में एक रेस्तरां अपने ग्राहकों के लिए अनोखा चैलेंज लेकर आया है। पुणे के बाहरी इलाके में वडगाँव मावल क्षेत्र में स्थित शिवराज होटल ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 'विन ए बुलेट बाइक' प्रतियोगिता शुरू की है। ऐसे समय में जब महामारी के कारण रेस्तरां भारी नुकसान से जूझ रहे हैं पुणे में मौजूद ये रेस्तरां ग्राहकों को इनवाइट करने के लिए एक अनूठा प्लान लेकर आया है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को 1.60 लाख रु की कीमत वाली बाइक मिलेगी। आइए जानते हैं क्या है चैलेंज।
खानी होगी बुलेट थाली
शिवराज होटल की एक खास नॉन-वेज बुलेट थाली है। जो भी इस थाली को 60 मिनट के अंदर पूरा खत्म कर लेगा उसे 1.60 लाख रु कीमत वाली रॉयल एन्फील्ड बुलेट इनाम में दी जाएगी। बुलेट थली एक नॉन-वेज थाली है जिसमें 4 किलोग्राम मटन और मछली के साथ लगभग 12 व्यंजन होते हैं। व्यंजनों में फ्राइड सुरमई, पॉम्फ्रेट फ्राइड फिश, चिकन तंदूरी, ड्राई मटन, ग्रे मटन, चिकन मसाला और कोलुम्बी (प्रॉन) बिरयानी शामिल हैं। प्रत्येक बुलेट थाली की वैसे कीमत 2,500 रुपये है।
खड़ी हुई हैं बुलेट बाइकें
रेस्तरां में लगाए गए बैनर और मेनू कार्ड में बुलेट थली प्रतियोगिता की डिटेल दी गई है। शिवराज होटल के ने रेस्तरां के बरामदे में पांच बिल्कुल नई रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक लाकर खड़ी भी कर रखी हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बुलेट थाली प्रतियोगिता को अच्छा रेस्पोंस मिला है। बहुत ले सोग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इस रेस्तरां में विजिट कर चुके हैं।
एक व्यक्ति घर ले जा चुका बुलेट
बड़ा सवाल है कि क्या कोई इतनी हेवी थाली इतने कम समय में पूरी खत्म कर रॉयल एनफील्ड बुलेट जीतने में कामयाब रहा है? तो इस सवाल का जवाब है हां। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के निवासी ने एक घंटे से भी कम समय में पूरी एक बुलेट थाली को खत्म किया और एक नयी चमचमाती रॉयल एनफील्ड बुलेट जीत ली। नियम यही है कि एक घंटे से कम समय में आपको थाली पूरी खत्म करनी होगी।
पहले भी लाया है ऐसी प्रतियोगिता
यह पहली बार नहीं है जब शिवराज होटल ऐसा अनोखा ऑफर लेकर आया है। इससे पहले रेस्तरां ने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें चार लोगों को 60 मिनट के अंदर 8 किलोग्राम की रावण थाली को पूरा खत्म करना था। विजेता को 5,000 रुपये नकद दिए गए और थाली भी फ्री में ऑफर की गई।
और भी है थालियां
बता दें कि शिवराज होटल बुलेट थाली के अलावा कई अन्य थालियां भी ऑफर करता है। इनमें स्पेशल रावण थाली, मालवणी फिश थाली, पैलवान मटन थाली, बकासुर कड़कनाथ थाली, सरकार मटन थाली और स्पेशल कड़कनाथ थाली शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
