Full schedule of G20 conference: नई दिल्ली में आयोजित हो रहा जी20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। ऐसे में आज क्या क्या जी20 के दौरान कार्यक्रम हैं, इनको यहां पर जान सकते हैं।
भारत में जी20 सम्मेलन 9 सितंबर से 10 सितंबर तक भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इसमें देशों के राष्ट्रप्रमुख वैश्विक मद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत विश्व नेताओं के इतने शक्तिशाली समूह की मेजबानी कर रहा है।

जानिए जी20 का 10 सितंबर का शेड्यूल
- 8:15 से 9:00 बजे तक: नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का राजघाट पर आगमन, राजघाट पर लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर
- 9:00 से 9:20 बजे तक: महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि, उसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीत का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा
- 9:20 बजे : भारत मंडपम के लिए नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख प्रस्थान करेंगे
- 9:40 से 10:15 बजे तक: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन
- 10:15 से 10:30 बजे तक: भारत मंडपम के साउथ प्लाजा, लेवल 2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम
- 10:30 से 12:30 बजे तक- बैठक का सत्र 3- हमारा भविष्य
(नोट: हालांकि इस शेड्यूल में बदलाव किए जा सकते हैं)
नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सभी सहमत
- मजबूत, दीर्घकालीक, संतुलित और समावेशी विकास
- सतत विकास लक्ष्यों पर आगे बढ़ने में तेजी
- दीर्घकालीक भविष्य के लिए हरित विकास समझौता
- 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थाएं
- बहुपक्षवाद को पुर्नजीवित करना
जी-20 सम्मेलन के उद्घाटन में पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम शुरू करने से पहले मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहाकि जहां हम एकत्र हुए हैं, वहां से कुछ दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ है, जिस पर प्राकृत भाषा में लिखा है, मानवता का कल्याण और सुख, सवैद सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भरोसा बहाल करने का समय आ गया है।
इसी दौरान पीएम मोदी बताया कि सबका साथ की भावना से ही भारत ने अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाने की बात की थी। आप सबकी सहमति से मैं अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष को जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं। अफ्रीकी यूनियन के इस संगठन में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल होने के बाद अब 19 देश और दो संघ इसके सदस्य हो गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications