Commercial LPG gas cylinder rate : पेट्रोलियम कंपनियों ने आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 115.50 रुपये घटाई गई है। अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो जून से रेट में यह कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में सातवीं बार कमी आई है। आज कीमत घटने के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1744 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1859 रुपये में मिल रहा था। अगर किसी ने पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर बुक कराया है, और आज डिलिवरी मिलेगी, तो उसे घटे हुए दाम ही देने होंगे।

जानिए कितनी घटी कीमतें
इंडियान ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, 1 नवंबर 2022 से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये घटा हो गए हैं।
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत एक नजर में
दिल्ली में 1744 रुपये
कोलकाता में 1846 रुपये
मुंबई में 1696 रुपये
चेन्नई में 1893 रुपये

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बदले
आज गैस सिलेंडर के दाम कमर्शियल सिलेंडर के बदले हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रसोई गैस सिलेंडर अभी भी पुराने दाम पर बिकेगा।
जानिए घरेलू गैस सिलेंडर का दाम
कोलकाता में 1079 रुपये
दिल्ली में 1053 रुपये
मुंबई में 1052.5 रुपये
चेन्नई में 1068.5 रुपये

जानिए कब होती है रेट की समीक्षा
पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडरों के दाम की समीक्षा हर 15 दिन पर करती हैं। यह समीक्षा महीने के अंतिम दिन और हर माह की 15 तारीख को की जाती है। इस समीक्षा में अगर जरूरत महसूस होती है, तो रेट में बदलाव किया जाता है। गैस सिलेंडर के रेट को पेट्रोलियम कंपनियों की बेवसाइट पर देखा जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
