नई दिल्ली, जून 1। गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की घोषणा की गई है। गैस सिलेंडर के रेट में यह कटौती 100 रुपये प्रति सिलेंडर से ज्यादा की है। सरकारी तेल कंपनियां हर माह की 1 तारीख और 15 तारीख को गैस के सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद इनको लागू किया जाता है। दामों में यह कटौती आज से लागू हो गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती नहीं की गई है।
जानिए अधिकतम कितना घटे सिलेंडर के दाम
तेल कंपनियों ने कमर्शियल रूप से इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 122 रुपये की कटौती की है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में 19 किग्रा गैस होती है। इस कटौती के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1473.50 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यह कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1595.50 रुपये था। इससे पहले मई में भी तेल कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत 45 रुपये तक कम की थी।
जानिए शहर के हिसाब से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। वहीं मुंबई में गैस सिलेंडर के दाम 1422.50 रुपये प्रति सिलेंडर तय किया गया है। इसके अलावा कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 1544.50 रुपये प्रति सिलेंडर तय हुई है। चौथे महानगर चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 1603 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है।
ये थी पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत
मई में दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1595.50 रुपये था। वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1545 रुपये थी। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1667.50 रुपये थी। इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत का दाम 1725.50 रुपये था।
ये हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
वहीं जून में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई राहत नहीं दी गई है। 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर मई के दाम पर ही मिलेगा। वहीं मई महीने में भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि इससे पहले अप्रैल में घरेलू सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। इस वक्त दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का दाम 809 रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications