नई दिल्ली, नवंबर 1। देश में महंगाई की मार बढ़ती ही जा रही है। पहले सुबह-सुबह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े और उसके बाद गैस सिलेंडर को महंगा करने का फैसला हो गया। आज गैस सिलेंडर के दाम एक दम से बहुत ही ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम एक झटके में 266 रुपये बढ़ा दिए हैं। गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम आज से ही लागू भी कर दिए गए हैं। आइये जानते हैं कि किस शहर में गैस का सिलेंडर कितना महंगा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन में गैस सिलेंडर के रेट की समीक्षा करती है।
266 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर
पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी 1 नवंबर 2021 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 266 रुपये बढ़ा दिया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2000.50 रुपये का हो गया है। इससे पहले दिल्ली में यह सिलेंडर 1734 रुपये में मिल रहा था। इस गैस के दाम बढ़ने का असर से रेस्तरां, होटलों और ढाबों में खाना महंगा हो सकता है।
जानिए अन्य शहरों में इस गैस सिलेंडर के दाम
इस बढ़ोत्तरी के बाद मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा चेन्नई में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 2133 रुपये में मिलेगा।
पहले भी बढ़े थे दाम
इससे पहले 1 अक्टूबर 2021 को पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 43 रुपये बढ़ाए थे। वहीं, 1 सितंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
किसी भी शहर के दाम जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी नहीं बढ़े
हालांकि आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर अभी भी 899.50 रुपये में ही मिलेगा। इससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर 2021 को दाम बढ़ाए गये थे।
जानिए अन्य शहरों के दाम
- मुंबई में 859.5 रुपये
- कोलकाता में 886 रुपये
- चेन्नई में 875.5 रुपये
- लखनऊ में 857.5 रुपये
- अहमदाबाद में 866.50 रुपये
ऐसे चेक करें गैस सिलेंडर का रेट
पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर का दाम ऑनलाइन चेक करने की सुविधा दी है। इसके लिए तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए दाम जारी करती हैं। नीचे दिए लिंक को क्लिक कर लेटेस्ट रेट जाने जा सकता हैं।
https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications