Commercial LPG Cylinder Price Hike: पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2023 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपये की बढ़ोतरीकी है। नई दरें आज रविवार यानी 1 अक्टूबर, 2023 से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये का मिलेगा। वहीं एक सितंबर 2023 को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी बड़ी कटौती की थी। पिछले महीने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 158 रुपये तक कम कर दिए गए थे।
इसके अलावा पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने कल यानी 30 सितंबर 2023 को डोमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमत में बढ़ोतरी कर दी थी। डोमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमत 1 अक्टूबर से 6.5 प्रतिशत बढ़ाकर 9.20 डॉलर मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट हो गई है। रुपये के हिसाब से यह कीमत 765.23 रुपये प्रति एमएमबीटीयू कर दी गई है। इसका असर सीएनजी और पीएनजी के रेट पर पड़ेगा और कंपनियां जल्द ही इसके रेट भी बढ़ा सकती हैं।

जहां तक बाकी महानगरों की बात है तो कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 203.50 रुपये की बढ़त हुई है। अब कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1636.00 रुपये के बजाय 1.839.50 रुपये का मिलेगा। वहीं मुंबई में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 204 रुपये महंगा हुआ है। इसका दाम अब 1,482 रुपये से बढ़कर 1,684 प्रति सिलेंडर हो गया है। इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 203 रुपये बढ़ाया गया है। इसके बाद यहां पर कीमत 1,695 रुपये से बढ़कर 1898 रुपये हो गई है।
जहां तक घरेलू गैस सिलेंडर की बात है तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर (14.20 किलोग्राम) 903 रुपये, कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर 929 रुपये, मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 902.50 रुपये और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 918.50 रुपये का ही मिलता रहेगा।
ध्यार रहे कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़त का असर होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा जहां भी कमर्शियल जरूरत होती है वहां पर कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications