नई दिल्ली, अगस्त 1। आज जहां पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे हैं, वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। गैस सिलेंडर के दाम में यह कटौती पूरे देश में आज से ही लागू हो गई है। आइये जानते हैं कि अब सिलेंडर कितने रुपये का मिलेगा।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 36 रुपये सस्ता
आज पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए हैं। इसमें शहरों के हिसाब से रेट कम किए गए हैं। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम करीब 36 रुपये कम हुआ है। अब दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2012.50 रुपये की जगह 1976.50 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2132.00 रुपये की जगह 2095.50 रुपये में मिलेगा। वहीं मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1936.50 रुपये में और चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2141 रुपये का मिलेगा।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बदले
समीक्षा के बाद आज पेट्रोलियम कंपनियों ने जहां कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं, वहीं घरेलू गैस के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर मिलेगा। 6 जुलाई 2022 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाई गई थी। इस बढ़त के बाद दिल्ली और मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 1053 रुपये है। वहीं कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 1079 रुपये है। इसके अलावा चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 1068.50 रुपये है।
जानिए देश के अन्य शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
- लेह : 1299 रुपये
- आईजोल : 1205 रुपये
- श्रीनगर : 1169 रुपये
- पटना : 1142.5 रुपये
- कन्या कुमारी : 1137 रुपये
- अंडमान : 1129 रुपये
- रांची : 1110.5 रुपये
- शिमला : 1097.5 रुपये
- डिब्रूगढ़ : 1095 रुपये
- लखनऊ : 1090.5 रुपये
- उदयपुर : 1084.5 रुपये
- इंदौर : 1081 रुपये
- कोलकाता : 1079 रुपये
- देहरादून : 1072 रुपये
- चेन्नई : 1068.5 रुपये
- आगरा : 1065.5 रुपये
- चंडीगढ़ : 1062.5 रुपये
- विशाखापट्टनम : 1061 रुपये
- अहमदाबाद : 1060 रुपये
- भोपाल : 1058.5 रुपये
- जयपुर : 1056.5 रुपये
- बेंगलुरू : 1055.5 रुपये
नोट : 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम राउंड फिगर में दिए गए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
