नई दिल्ली, अक्टूबर 1। त्योहारी महीना शुरू होने के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम को बढ़ा दिया है। गैस सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोत्तरी करीब 43 रुपये की है। आइये जानते हैं कि कौन सा सिलेंडर महंगा हुआ है और कौन सा नहीं।
पेट्रोलियम कंपनियों ने बढ़ाए कमर्शियल सिलेंडर के दाम
पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी 1 अक्टूबर 2021 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़त कर दी है। यह बढ़त करीब 43 रुपये प्रति सिलेंडर की है। अब दिल्ली में 19 किलो का कामर्शियल गैस का सिलेंडर 1736.50 रुपये में मिलेगा। कल तक यह गैस का सिलेंडर 1693 रुपये में मिल रहा था। इस प्रकार कमर्शियल गैस का सिलेंडर करीब 43 रुपये महंगा हो गया है।
नहीं बढ़ाए गए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
वहीं इस बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में नहीं बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में यह गैस का सिलेंडर अभी भी 884.50 रुपये में ही मिलेगा। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नेचुरल गैस के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसे देख कर लगता है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी अक्टूबर 2021 में ही बढ़ सकते हैं। इससे पहले सितंबर में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया था।
जानिए इस साल कितना महंगा हुआ सिलेंडर
इस साल 1 जनवरी से 1 सितंबर 2021 के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ चुकी है। पेट्रोलिय कंपनियां हर 15 दिनों पर गैस के दामों की समीक्षा करती है, फिर उसी हिसाब से इस तय किया जाता है।
जानिए चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
1 अक्टूबर 2021 को दिल्ली में घरेलू गैस का दाम जहां 884.5 रुपये है वहीं कोलकाता में यह 911 रुपयये प्रति सिलेंडर है। इसके अलावा मुम्बई में यह दाम 884.5 रुपये और चेन्नई में यह दाम 900.5 रुपये प्रति सिलेंडर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
