
Gas cylinder became costlier : नए साल के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। पेटोलियम कंपनियों ने आज से गैस सिलेंडरों को महंगा कर दिया है। यह कीमत प्रति गैस सिलेंडर 25 रुपये बढ़ाई गई है। इसके चलते अब सभी शहरों में गैस सिलेंडर के दाम बदल गए हैं। आइये जानते हैं कि किस शहर में गैस का सिलेंडर आज से कितना महंगा हुआ है।
2022 में 153.5 रुपये महंगा हुआ है गैस सिलेंडर
घरेलू गैस का सिलेंडर की कीमत में आखिरी बदलाव 6 जुलाई 2022 को हुआ था। वहीं पिछले 1 साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों 153.5 रुपये बढ़ चुकी है। 2022 में मार्च में घरेलू सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ी थी। इसके बाद मई में कीमत 50 रुपये और बढ़ी थी। मई महीने में दूसरी बार कीमत में 3.50 रुपये की बढ़त की गई थी। वहीं आखिरी बार जुलाई में कीमत को 50 रुपये बढ़ाया गया था।
जानिए गैस सिलेंडर का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे करें
गैस चूल्हे को हमेशा गैस सिलेंडर से ज्यादा ऊचांई पर रखें
रसोई में किसी अन्य ज्वलनशील वस्तु का उपयोग न करें
रात में रसोई का काम खत्म होने पर रेगुलेटर को बंद दें
गैस की गंध आने पर रेगुलेटर बंद करें और सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगा दें
इसके बाद तुरंत अपने वितरक को इसकी सूचना दें
आज कॉमर्शियल सिलेंडर का बढ़ा है रेट
आज यानी 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया है। इकसे बाद यह अब पूरे देश में 25 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में फेरबदल नहीं किया है। इस कारण घरों में आने वाला गैस सिलेंडर का रेट वहीं बना रहेगा।
जानिए किस शहर में किस रेट पर अब मिलेगा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
- दिल्ली : 1769 रुपये
- मुंबई : 1721 रुपये
- कोलकाता : 1870 रुपये
- चेन्नई : 1917 रुपये

जानिए घरेलू सिलेंडर किस रेट पर मिल रहा
- दिल्ली : 1053 रुपये
- मुंबई : 1052.5 रुपये
- कोलकाता : 1079 रुपये
- चेन्नई : 1068.5 रुपये
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications