Commercial gas cylinder becomes cheaper: आज अचानक पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। अगर शहरों के हिसाब से देखा जाए तो इसमें 77 रुपये से ज्यादा तक की कमी की गई है।
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख और 15 तरीख के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये हो गई है, जबकि एक नवंबर 2023 को को इस सिलेंडर की कीमत 1833 रुपये थी। इस तरह से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 77.50 रुपये की कमी दर्ज हुई है।

वहीं मुंबई में भी 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी कमी आई है। मुंबई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1728 रुपये हो गई है। जबकि एक नवंबर 2023 को इसकी कीमत 1785.50 रुपये थी। इस तरह से मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 57.5 रपये की की कमी दर्ज हुई है।
इसके अलावा कोलकाता में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 57.5 रुपये की कमी दर्ज हुई है। अभी कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1885.50 रुपये हो गई है। जबकि एक नवंबर 2023 को इसकी कीमत 1943 रुपये थी।
इसी तरह से चेन्नई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1942 रुपये हो गई है। जबकि एक नवंबर 2023 को इसकी कीमत 1999.50 रुपये थी।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक नवंबर को कमर्शियल सिलेंडर को लेकर बड़ा झटका दिया था. कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 103 रुपए की बढ़ोतरी की थी. हालांकि रसोई गैस के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था.
आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं। इसमें और घरेलू गैस सिलेंडर में बड़ा अंतर होता है। जहां तक घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल की बात है तो यह घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमामल होता है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों में होता है। इसका मतलब है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्तरां और दुकानों में होता है। घरेलू गैस सिलेंडर लाल रंग का होता है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर नीले रंग का होता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications