नई दिल्ली, जुलाई 1। आज यानी 1 जुलाई 2022 से गैस का सिलेंडर सस्ता हो गया है। गैस वितरण कंपनियों ने गैसे सिलेंडर की कीमतों में संशोधन की घोषणा की है। आज बदले रेट के तहत गैस सिलेंडरों पर उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में गैस कंपनियों ने 19 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 198 रुपये की कटौती की है। आइये जानते हैं कि बाकी शहरों में रेट क्या हो गया है।
1 जुलाई, 2022 से बदले गैस सिलेंडर के दाम
कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में हुई इस कटौती के बाद अब जहां दिल्ली में कमर्शियल गैस का सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हुआ है, वहीं कोलकाता में इसका दाम 182 रुपये कम हुआ है। इसी प्रकार मुंबई में यह 190.50 रुपये और चेन्नई में 187 रुपये सस्ता हुआ है।
अब ये हैं इन चारों महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम
- दिल्ली : 2,021 रुपये प्रति सिलेंडर
- कोलकाता : 2,140 रुपये प्रति सिलेंडर
- मुंबई : 1,981 रुपये प्रति सिलेंडर
- चेन्नई : 2,186 रुपये प्रति सिलेंडर
एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट हिस्ट्री
जानिए दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कब क्या थे।
- 1 जुलाई 2022 : 2021 रुपये प्रति सिलेंडर
- 1 जून 2022 : 2219 रुपये प्रति सिलेंडर
- 19 मई 2022 : 2354 रुपये प्रति सिलेंडर
- 7 मई 2022 : 2346 रुपये प्रति सिलेंडर
- 1 मई 2022 : 2355.5 रुपये प्रति सिलेंडर
- 1 अप्रैल 2022 : 2253 रुपये प्रति सिलेंडर
- 22 मार्च 2022 : 2003 रुपये प्रति सिलेंडर
- मार्च 1, 2022 : 2012 रुपये प्रति सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बदले
आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं, लेकिन 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए इसके शहरों के हिसाब से दाम क्या हैं।
- दिल्ली : 1003 रुपये प्रति सिलेंडर
- मुंबई : 1,003 रुपये प्रति सिलेंडर
- कोलकाता : 1029 रुपये प्रति सिलेंडर
- चेन्नई : 1019 रुपये प्रति सिलेंडर
- लखनऊ : 1041 रुपये प्रति सिलेंडर
- जयपुर : 1007 रुपये प्रति सिलेंडर
- पटना : 1093 रुपये प्रति सिलेंडर
- इंदौर : 1031 रुपये प्रति सिलेंडर
- अहमदाबाद : 1010 रुपये प्रति सिलेंडर
- भोपाल : 1009 रुपये प्रति सिलेंडर
- आगरा : 1016 रुपये प्रति सिलेंडर
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
