नई दिल्ली, मार्च 1। कल अमूल ने घोषणा की गई थी कि दूध का रेट आज से 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाया जा रहा है। वहीं देर रात गैस सिलेंडर के दाम को भी बढ़ा दिया गया। इस प्रकार का महंगाई का 1 मार्च को डबल बम फूटा है। जहां दूध 2 रुपये किलो बढ़ा है, यानी महीने में 60 रुपये का झटका लगा है, वहीं गैस का सिलेंडर सीधे सीधे 105 रुपये महंगा कर दिया गया है। आइये जानते हैं शहरों के हिसाब से गैस सिलेंडर के बढ़े हुए रेट।
अब ये हैं गैस सिलेंडर के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने रसोई गैस की कीमतों में 1 मार्च 2022 से बढ़ोत्तरी की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की तरफ से दी सूचना के अुनसार 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 105 रुपये बढ़ाया गया है। नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं।
पहले जानिए बगैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतें
बगैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम का होता है। इसके दाम नहीं बदले हैं। देश के चारों महानगरों में इस बगैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं।
- दिल्ली : 899.5 रुपये
- मुंबई : 899.5 रुपये
- कोलकाता : 926 रुपये
- चेन्नई : 915.5 रुपये
अब जानिए 19 किलो वाले सिलेंडर की कितनी बढ़ी है कीमत
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज यानी 1 मार्च 2022 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत को बढ़ा दिया है। देश के चारों महानगरों में अब यह होगी इन गैस सिलेंडरों की कीमत।
- नई दिल्ली में दाम 105 रुपये बढ़कर 2,012 रुपये हो गया
- मुंबई में दाम 106 रुपये बढ़कर 1,963 रुपये हो गया
- कोलकाता में दाम 108 रुपये 2,095 रुपये हो गया
- चेन्नई में दाम 105.5 रुपये बढ़कर 2,145.5 रुपये
अब जानिए 1 फरवरी 2022 को क्या थीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
- दिल्ली : 1,907 रुपये
- मुंबई : 1,857 रुपये
- कोलकाता : 1,987 रुपये
- चेन्नई : 2,040 रुपये
1 जनवरी 2022 को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें
- दिल्ली : 1,998.5 रुपये
- मुंबई : 1,948.5 रुपये
- कोलकाता : 2,076 रुपये
- चेन्नई : 2,131 रुपये
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications