Gas cylinder costlier from today: त्योहारी महीने नवंबर की पहली तारीख को ही गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। गैस का सिलेंडर पिछले महीने से अब 100 रुपये से ज्यादा महंगा कर दिया गया है। आइये जानते हैं कि किस शहर में अब किस रेट पर गैस का सिलेंडर मिलेगा।
1 नवंबर 20223 को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में करीब 101.50 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट आज से ही लागू हो गए हैं।

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार आज दाम बढ़ने के बाद कमर्शियल गैस का सिलेंडर अब दिल्ली में 1833 रुपये का मिलेगा। कल तक यह सिलेंडर 1731 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में कमर्शियल गैस का सिलेंडर का रेट अब 1785.50 रुपये हो गया है। पहले यह 1684 रुपये में मिल रहा था। इसके अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस का सिलेंडर 1839.50 रुपये का मिलेगा, जो पहले 1943.00 रुपये का था। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस का सिलेंडर का रेट 1999.50 रुपये हो गया है, जो कल तक 1898 रुपये था।
हालांकि यहां पर याद रखने की बात है कि घरों में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलेंडर आज महंगा नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी 903 रुपये में ही मिलेगा। वहीं कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर 929 रुपये का और मुंबई में यह 902.5 रुपये का ही मिलेगा। चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 918.5 रुपये बना रहेगा।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में पिछले महीने भी भारी बढ़ोत्तरी की गई थी। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर 2023 को सीधे 209 रुपये बढ़ी थी। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सितंबर में कमी दर्ज हुई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सितंबर में कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 157 रुपये घटाए थे। इस कटौती के बाद दिल्ली कामर्शियल गैस सिलेंडर 1522.50 रुपये का हो गया था। वहीं कोलकाता में यह 1636 रुपये का हो गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
