नई दिल्ली। देश में हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के रेट की समीक्षा होती है। इसके बाद तय किया जाता है कि इनका रेट घटाना है या बढ़ाना है। इस बार भी यह समीक्षा की गई है और गैस के कुछ सिलेंडरों का रेट जहां नहीं बदला गया है, वहीं कुछ का रेट एकदम से 55 रुपये महंगा कर दिया गया है। आइये जानते हैं कि कौन से गैस सिलेंडर का रेट नहीं बदला है और कौन से सिलेंडर का दाम बढ़ा है।
पहले जानें 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट
देश में 1 दिसंबर 2020 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गया है। यह सिलेंडर अब 55 रुपये महंगा मिलेगा। इस सिलेंडर के रेट में आज से ही बढ़ोत्तरी कर दी गई है। चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सबसे ज्यादा 56 रुपये महंगा हुआ है। अब यहां 1 कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 1410 रुपये चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 55 रुपये बढ़ा है। यहां इस सिलेंडर का रेट 1296 रुपये हो गया है। इसके अलावा कोलकाता और मुंबई में भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 55 रुपये बढ़ाया गया है। इसके बाद इन दोनों शहरों में यह सिलेंडर क्रमश: 1351 रुपये और 1244 रुपये का मिलेगा।
जानिए घरेलू गैस सिलेंडर का रेट
इस बार घरेलू गैस सिलेंडर का रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। दिसंबर में समीक्षा के दौरान यह फैसला किया गया है। वहीं इससे पहले अक्टूबर और नवंबर में भी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया था। इसके पहले अंतिम बार 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में जुलाई 2020 को 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
अभी ये हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में सिलेंडर की कीमतें स्थिर रही हैं। दिल्ली में 14.2 किलो का सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 594 रुपये में मिलेगा। वहीं मुंबई में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 594 रुपये ही रहेगी। इसके अलावा चेन्नई में ये कीमत 610 रुपये प्रति सिलेंडर रहेगी। अंत में कोलकाता में इस गैस सिलेंडर की कीमत 620 रुपये ही रहेगी।
ऐसे चेक करें एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट
अगर आप चाहें तो मिनटों में अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट को चेक सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर हर महीने नए रेट्स अपडेट किए जाते हैं। इसका लिंक है
https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx
इस लिंक पर जाकर अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट्स चेक किए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications