नई दिल्ली, अप्रैल 1। नया वित्तीय साल शुरु होते ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज से गैस सिलेंडर के दाम को एक दम से काफी बढ़ा दिया है। औसतन गैस सिलेंडर का दाम 250 रुपये बढ़ाया गया है। हालांकि यह शहरों के हिसाब से अलग अलग है। आइये जानते हैं कि किस शहर में गैस सिलेंडर को कितना महंगा किया गया है।
पहले जानिए किस गैस सिलेंडर का बढ़ा है दाम
पेट्रोलिय कंपनियों ने 22 मार्च 2022 को ही रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्तरी की थी। वहीं आज यानी 1 अप्रैल 2022 को पेट्रोलिय कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 250 रुपये बढ़ा है।
जानिए शहरों के किसाब से एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1 मार्च को दिल्ली में 2012 रुपये में भरा जा रहा था। हालांकि इसमें कुछ राहत देते हुए इसके दाम को 22 मार्च 2022 को कम करके 2003 रुपये कर दिया गया था। लेकिन अब आज से यानी 1 अप्रैल 2022 से दिल्ली में इसकी कीमत को बढ़ाकर 2253 रुपये कर दिया गया है। वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस का सिलेंडर 1955 की जगह आज से 2205 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा कोलकाता में कमर्शियल गैस का सिलेंडर 2,087 रुपये के जगह 2351 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई में अब कमर्शियल गैस का सिलेंडर 2,138 रुपये के जगह 2,406 रुपये में भरेगा।
मार्च को किया गया था सस्ता
कुछ दिन पहले यानी 22 मार्च 2022 को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 9 रुपये की कमी की गई थी। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमते 8 रुपये घटाई गईं थी। इसके अलावा यह कीमत मुंबई में 9 रुपये कम हुई थी।
जानिए कितना महंगा हुआ था घरेलू गैस का सिलेंडर
इससे पहले 22 मार्च 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को 50 रुपये बढ़ा दिया गया था। इसके बाद इसका रेट बढ़ाकर मुंबई में 949.50 रुपये किया गया था। वहीं कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के लिए 976 रुपये रुपये रेट तक किया था। चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये से बढ़कर 965.50 रुपये किया गया था। लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत को 938 रुपये से बढ़ाकर 987.5 रुपये किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications