कॉग्निजेंट अगले साल 23,000 से अधिक नौकरी देगी। जी हां ग्लोबल आईटी कंपनी कॉग्निजेंट जहां वैश्विक स्तर पर छंटनी कर रही है, वहीं वह भारत में बड़े पैमाने पर नौकरी देने जा रही है।
नई दिल्ली: कॉग्निजेंट अगले साल 23,000 से अधिक नौकरी देगी। जी हां ग्लोबल आईटी कंपनी कॉग्निजेंट जहां वैश्विक स्तर पर छंटनी कर रही है, वहीं वह भारत में बड़े पैमाने पर नौकरी देने जा रही है। कंपनी कैलेंडर वर्ष 2020 में भारत में 23,000 से अधिक लोगों को नौकरी देगी। यह उन नौकरियों के अलावा है, जो कंपनी बीपीओ कारोबार के लिए कैंपस हायरिंग के जरिये दे रही है। बता दें कि ये नौकरियां साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स क्षेत्र के पेशेवरों को दी जाएगी।

2014 से 2018 तक कंपनी ने भारत में कर्मचारियों की संख्या में 66,000 की बढ़ोतरी की
कॉग्निजेंट इंडिया के सीएमडी रामकुमार राममूर्ति ने सीआईआई कनेक्ट-2019 सम्मेलन में कहा कि भारत के पास दो खास ताकत है- टेक्नोलॉजी और टैलेंट। आम धारणा यह है कि भारत में तुरंत विकास किए जा सकने योग्य प्रतिभा की कमी है। जबकि सच्चाई यह है कि यहां ऐसी प्रतिभा बड़े पैमाने पर मौजूद है। वहीं राममूर्ति ने कहा कि कंपनी ने टेक्नोलॉजी टैलेंट के हम शायद सबसे बड़े लाभार्थी हैं। 2014 से 2018 तक कंपनी ने भारत में कर्मचारियों की संख्या में 66,000 की बढ़ोतरी की है। यदि इस साल के पहले नौ महीने को भी जोड़ दिया जाए तो इस दौरान कंपनी ने कर्मचारियों की संख्या में 75,000 की बढ़ोतरी की है।
पिछले दिनों कंपनी ने 13,000 कर्मचारियों को निकालने की बात कही थी
वहीं कंपनी ने पिछले दिनों वैश्विक स्तर पर बहुत जल्द 13,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी। राममूर्ति ने कहा कि करीब 7,000 लोगों की छंटनी मीडियम और सीनियर लेवल पर होगी। कंपनी कंटेंट मॉडरेशन कारोबार को भी बंद करने जा रही है। इससे 6,000 और नौकरियां प्रभावित होंगी।
2.9 लाख कर्मचारी कॉग्निजेंट में
बता दें कि कॉग्निजेंट में करीब 2.9 लाख कर्मचारी काम करते हैं। इनमें 2 लाख करीब भारतीय हैं। कॉग्निजेंट फेसबुक Inc की कंटेंट रिव्यू कान्ट्रैक्टर है। कंपनी ने ऐसे कर्मचारी रखे हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट मॉनिटर करते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
