Cognizant Hiring Freshers: आईटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Cognizant ने ऐलान किया है कि वह साल 2025 में भारत में 20,000 फ्रेशर्स को नौकरी देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का यह फैसला भारत में तकनीकी नौकरियों के बाजार को एक नई रफ्तार दे सकता है।

इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा फोकस
Cognizant के सीईओ रवि कुमार एस ने जानकारी दी कि कंपनी अपने बिजनेस को तेजी से बढ़ा रही है, और इसके लिए उसे बड़ी संख्या में नई प्रतिभाओं की जरूरत है। खासकर मैनेज्ड सर्विसेस, क्लाउड टेक्नोलॉजी, और जनरेटिव एआई जैसे सेक्टर्स में कंपनी का फोकस बढ़ रहा है। इन सभी में ऐसे युवाओं की जरूरत है जो नई तकनीक सीखने और तेजी से काम करने में सक्षम हों।
कंपनी के सीईओ ने दी ये जानकारी
रवि कुमार के मुताबिक, कंपनी अब तीन अहम बातों पर ध्यान दे रही है। इसमें नए युवाओं की भर्ती, AI का यूज करके काम को बेहतर करना और कर्मचारियों की क्षमता का बेहतर उपयोग करना।
Cognizant की इस स्ट्रैटजी का एक अहम हिस्सा ये भी है कि वह अपने पुराने कर्मचारियों को फिर से जोड़ रही है। कंपनी ने जानकारी दी है कि अब तक करीब 14,000 पुराने कर्मचारी दोबारा कंपनी में शामिल हो चुके हैं, और अगले कुछ महीनों में 10,000 और शामिल होंगे। ये बात इससे साफ होती है कि कंपनी अपने वर्कफोर्स में एक्सपीरियंस को बनाए रखना चाहती है।
फ्रेशर्स को मिलेगा मौका
Cognizant का ये कदम उस समय आया है जब कई अन्य आईटी कंपनियां नए लोगों की भर्ती कम कर रही हैं या छंटनी कर रही हैं। ऐसे समय में 20,000 फ्रेशर्स को मौका देने का फैसला कंपनी की ग्रोथ और भारतीय टैलेंट पर उसके भरोसे को दिखाता है।
इसके अलावा, कंपनी अपने कर्मचारियों को नए स्किल सिखाने (Upskilling) पर भी काफी जोर दे रही है। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे सेक्टर्स में प्रशिक्षित युवाओं की मांग और बढ़ेगी। कॉग्निज़ेंट के अनुसार, वह अपने वर्कफोर्स को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करना चाहती है।
इससे उन छात्रों को बहुत फायदा हो सकता है जो इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या अन्य तकनीकी कोर्स कर रहे हैं। उन्हें अब एक मजबूत कंपनी में करियर शुरू करने का अच्छा मौका मिल सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
