नई दिल्ली, मई 6। मार्च 2021 तिमाही में कॉग्निजेंट की नेट इनकम सालाना आधार पर 37.6 फीसदी बढ़ी है। यह इनकम बढ़कर 50.5 करोड़ डॉलर के पार निकल गई है। कॉग्निजेंट ने आज अपने तिमाही परिणाम जारी किए हैं। कंपनी ने को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 7 से लेकर 9 फीसदी रहेगी। कॉग्निजेंट कंपनी जनवरी से दिसंबर वित्त वर्ष का अनुपालन करती है।
मुनाफा भी बढ़ा
कॉग्निजेंट ने बताया है कि मार्च 2020 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 36.7 करोड़ डॉलर रहा था। कॉग्निजेंट अमेरिकी आईटी कंपनी है। इस कंपनी के भारत में 2 लाख कर्मचारी हैं। मार्च तिमाही में कॉग्निजेंट के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, और कंपनी का यह आय बढ़कर 4.4 अरब डॉलर के आसपास रही है।

कॉग्निजेंट ने कहा है कि जून 2021 तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 10.5 फीसदी से लेकर 11.5 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। इस अवधि में कंपनी की आय 4.42 अरब डालर से 4.46 अरब डॉलर के बीच रह सकती है। पूरे वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की रेवेन्यू 7 से 9 फीसदी की बढ़त के साथ 17.8 अरब डालर से 18.1 अरब डॉलर के बीच रह सकती है।
जानिए सीईओ ने क्या कहा
कॉग्निजेंट के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज़ के अनुसार पहली तिमाही में कंपनी ने विदेशी कारोबार के विस्तार और डिजिटल कारोबार को बढ़ाने पर ज्यादा फोकस किया था, जिसका फायदा मिला है। कॉग्निजेंट को बढ़ते डिजिटलीकरण और क्लाउड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेशन का भी फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि कॉग्निजेंट भारत में कोरोना से निपटने के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
