Share News: शेयर बाजार में आज 27 दिसंबर जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. बाजार की प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 करीब आधे-आधे फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे. बाजार की हरियाली में चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर तेजी दिखा रहे हैं, जिसमें सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड का शेयर भी शामिल है. पॉजिटिव खबर के चलते शेयर में अपर सर्किट लग गया है.
PSU स्टॉक में लगा अपर सर्किट
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयरों में बीएसई पर 5% की उछाल दर्ज की जा रही. यह तेजी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड से कोचीन शिपयार्ड से 8 टग के ऑर्डर के ऐलान के बाद देखने को मिल रहा है. बता दें कि दोनों कंपनियों के बीच यह डील करीब 450 करोड़ रुपए की है. डिलीवरी दिसंबर 2026 में शुरू होगी और मई 2028 तक जारी रहेगी.
बाजार को सरकारी कंपनी ने दी जानकारी
यह पहल मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रमों का समर्थन करती है, जिससे शिपिंग सेक्टर में घरेलू विनिर्माण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है. कोचीन शिपयार्ड ने एक्सचेंज को इस डील की जानकारी 27 दिसंबर को दी.

डील पर मैनेजमेंट की कमेंट्री
अडानी पोर्ट्स के होलटाइम डायरेक्टर और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड से खरीद के लिए यह सहयोग भारत में शिपिगं इंफ्रा को बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. साथ ही हमारे देश के पब्लिक एंटरप्राइसेज में हमारे विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 'मेक इन इंडिया' पहल में योगदान करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि हमारे संचालन सुरक्षा और दक्षता के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं.
इससे पहले अदानी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड से ओशन स्पार्कल के लिए दो 62 टन के बोलार्ड पुल एएसडी टग का कॉन्ट्रैक्ट किया था. इन्हें तय समय से पहले डिलीवर कर दिया गया और अब पारादीप पोर्ट और न्यू मैंगलोर पोर्ट पर ऑपरेशंस में हैं.
टग बेड़े को बढ़ा रही कंपनी
मौजूदा समय में कोचीन शिपयार्ड में तीन और एएसडी टग पाइपलाइन में हैं. इससे अदानी पोर्ट्स की ओर ऑर्डर किए गए टगों की कुल संख्या 13 हो गई है. इसका उद्देश्य बंदरगाह क्षेत्र में बेहतर दक्षता और विश्वसनीयता के लिए अपने बेड़े का आधुनिकीकरण करना है.
PSU स्टॉक ने दिया धमाकेदार रिटर्न
सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड का शेयर 2024 में अब तक 120 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. यह आज 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 1532.10 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. 40600 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी ने 2 साल में 450 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
