Cochin Shipyard Stock Price: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 375 अंक फिसलकर 80,955 के करीब ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 150 अंक लुढ़कर 24,515 के पास कारोबार कर रहा है। इस गिरावट में भी डिफेंस स्टॉक्स में उछाल देखा जा रहा है। कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स में आज बढ़त देखने को मिल रही है। गुरुवार को कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स में 4% का उछाल देखा जा रहा है।

कोचिन शिपयार्ड के शेयर चमके (Cochin Shipyard Share Price)
आज गुरुवार को कोचिन शिपयार्ड के शेयर बीएसई पर 1729.40 रुपये के भाव पर ओपन हुए है। बुधवार को कंपनी के शेयर्स 1699.40 रुपये पर क्लोज हुए थे। कंपनी के शेयर प्राइस में 4% का उछाल देखने को मिला है। 10 बजे इस कंपनी के शेयर में 2% की बढ़त देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर प्राइस 1749.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। आज कोचिन शिपयार्ड के शेयर ने 1774.95 रुपये का हाई लेवल टच किया है और और 1720 रुपये का लो लेवल छुआ है। कंपनी ने पिछले 1 हफ्ते में 21.16% का रिटर्न दिया है और 1 महीने में 21.24% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
इस वजह से भागा शेयर (Cochin Shipyard Share Price)
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, Cochin Shipyard और साउथ कोरिया की कंपनी HD Hyundai के बीच साझेदारी में ₹10,000 करोड़ का एक नया शिपयार्ड तमिलनाडु के Thoothukudi में बनने की संभावना है। यह ज्वाइंट वेंचर सरकार की पॉलिसी के तहत होगा। इससे भारत की ग्लोबल शिपबिल्डिंग मार्केट में भागीदारी भी बढ़ेगी।
कंपनी का ऑर्डरबुक बढ़ा
इसी के साथ, कोचिन शिपयार्ड की ऑर्डरबुक लगातार बढ़ रही है। कंपनी ऑर्डरबुक 22,000 करोड़ रुपये है। शिप रिपेयर और मेंटेनेंस के लिए कंपनी ने Maersk के साथ MoU एग्रीमेंट किया है। Maersk एक डेनिश शिपिंग और लॉजिस्टिक(Danish shipping and logistics company) कंपनी है।
कोचिन शिपयार्ड का रेवेन्यू भी बढ़ा है। FY25 के पहले 9 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 3,062 करोड़ रुपये रहा। यह साल दर साल आधार पर 20 फीसदी ज्यादा है। कंपनी का रेवेन्यू शिप रिपेयर से 45.7 फीसदी बढ़ा, जबकि शिप बिल्डिंग से रेवेन्यू 10.6 फीसदी बढ़ा है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
