
Coca-Cola Smartphone : कोका-कोला को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। सॉफ्ट ड्रिंक और क्लब सोडा के जरिए ये ब्रांड सालों से सोडा बाजार पर राज कर रहा है। अब अपने बिजनेस का विस्तार करने की कोशिश में कोका-कोला जल्द ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखने जा रही है। कोका-कोला के जल्द ही भारत में एक स्मार्टफोन पेश करने की उम्मीद है। आगे जानिए कब तक कोका-कोला का स्मार्टफोन बाजार में आ सकता है।
मार्च तक आ सकता है कोका-कोला स्मार्टफोन
एनडीटीवी फूड की रिपोर्ट के अनुसार मशहूर टेक इंफ्लुएंसर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर कोका-कोला के स्मार्टफोन पेश करने की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि कंपनी "इस तिमाही" तक भारत में अपना फोन रिलीज कर सकती है, जिसका मतलब है कि मार्च 2023 की शुरुआत में फोन मार्केट में आ सकता है। शर्मा के अनुसार ब्रांड अपकिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के लिए एक स्मार्टफोन कंपनी के साथ सहयोग करेगा।
शेयर की तस्वीर
मुकुल शर्मा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कोका-कोला के फोन की एक झलक भी शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा - नया #कोलाफोन। डिवाइस इस तिमाही में भारत में लॉन्च हो रहा है। कोका-कोला इस नए फोन के लिए एक स्मार्टफोन ब्रांड के साथ सहयोग कर रही है। फोन के पीछे की तरफ कोका-कोला लोगो था।
फोन पर होगा डुअल-केमरा सेट-अप
मुकुल शर्मा ने जो फोटो शेयर की, उसमें फोन के पिछले हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सिस्टम और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिख रहा है। वॉल्यूम कंट्रोल बटन फोन के दाहिने किनारे पर दिख रहा है। फिलहाल फ़ोन के किसी फीचर्स को पेश नहीं किया गया है।
लोग शेयर कर रहे अपने व्यू
कोका-कोला के फोन को लेकर ऐलान होना था कि ये पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई और लोगों ने इंटरनेट पर इस खबर को जमकर शेयर किया। लोग नये फोन पर कमेंट भी करने सलगे। एक यूजर ने लिखा कि मुझे डाइट कोक वैरिएंट भी चाहिए। एक अन्य कमेंट में लिखा गया कि कोल्ड ड्रिंक के साथ फोन फ्री फ्री। एक तीसरे शख्स ने लिखा कि फोन ठंडा होना चाहिए, ठंडा मतलब कोकाकोला।

इस कंपनी से किया टाई-अप
कोका-कोला फोन की सामने आई तस्वीर के बाद कई अफवाहें थीं कि ये फोन रीयलमी 10 4जी का एक रिथीम्ड वर्जन की ओर इशारा किया था। अब रीयलमी ने पुष्टि कर दी है कि दुनिया के सबसे बड़े सॉफ्ट ड्रिंक पेय ब्रांड के साथ साझेदारी में एक स्मार्टफोन जारी किया जाएगा। रियलमी ने आगामी कोका-कोला स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज़ करते हुए एक डेडिकेटेड इवेंट पेज भी तैयार किया है। पर पेज में कोका-कोला का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि कई संकेत मिल रहे हैं जिनमें दोनों ब्रांडों के बीच सहयोग की ओर इशारा है। फोन या इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी तो सामने नहीं आई, पर अफवाहों की मानें तो कोका कोला फोन में वही स्पेसिफिकेशन होंगे जो रियलमी 10 4जी में मौजूद हैं। रियलमी 10 4जी की भारत में शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। कुल मिला कर एक नया फोन मार्केट में आ रहा है, जो काफी आकर्षक हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
