Coal India Q1 Results : कोल इंडिया ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्राॅफिट 10 फीसदी घटकर 7 हजार 941.40 करोड़ रुपये रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8 हजार 834.22 करोड़ रुपये का नेट प्राॅफिट कमाया था।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार शेयर मार्केट को भेजी जानकारी में कंपनी की तरफ से कहा गया है कि तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 4 फीसदी बढ़कर 37 हजार 521.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 36 हजार 86.65 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च इस दौरान 11.67 फीसदी बढ़ कर 26 हजार 785.68 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 23 हजार 985.31 करोड़ रुपये था। कोल इंडिया जो कोयला मंत्रालय के तहत आती है यह देश में कोयले की प्रमुख उत्पादक एवं आपूर्तिकर्ता है।
कोल इंडिया की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि परिचालन से राजस्व 35 हजार 943.21 करोड़ रु रहा। जो एक वर्ष पहले की समान तिमाही से 2.5 प्रतिशत ज्यादा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खर्चों में बढ़ोतरी की एक बजाय कंपनी का अपने नॉन-एक्जीक्यूटिव स्टाफ की सैलरी बढ़ाने का फैसला है।
कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 1 जुलाई 2021 से प्रभावी नॉन-एक्जीक्यूटिव स्टाफ की सैलरी और सैलरी समझौते को जून 2023 में लागू किया गया है और जून 2023 के बाद के सैलरी का भुगतान संशोधित दर पर किया जा रहा है।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि तिमाही के दौरान कच्चे कोयले का प्रोडक्शन 175.476 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 159.753 मिलियन टन था। कंपनी ने कहा कि कच्चे कोयले का उठाव 186.950 मिलियन टन रहा, जो एक वर्ग पहले की तिमाही में यह 177.490 मिलियन टन था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
