Coal India Dividend: महारात्न सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी की शुक्रवार यानी 10 नवंबर 2023 को बोर्ड मीटिंग में शेयरधारकों को प्रति शेयर 152.5 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया गया है। इसी दौरान कंपनी ने अपने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के वित्तीय नतीजे भी जारी किए हैं। कोल इंडिया को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6813.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है।
अच्छे वित्तीय परिणाम शानदार लाभांश की खबर से आज कोल इंडिया का शेयर भारी तेजी के साथ बंद हुआ है। आज कोल इंडिया का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ है। कंपनी का शेयर आज 17.55 रुपये बढ़कर 349.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर आज 350.00 रुपये के स्तर तक गया। वहीं अगर बीते एक साल के दौरान देखा जाए तो कोल इंडिया के शेयर का उच्चतम स्तर भी आज 350 रुपये का बना है। वहीं इस शेयर का बीते एक साल का न्यूनतम स्तर 207.60 रुपये का रहा है।

कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 के लिए निवेशकों को प्रति शेयर 15.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कोल इंडिया के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। इस प्रकर से निवेशकों को प्रति शेयर 152.5 फीसदी डिविडेंड मिल जाएगा। कोल इंडिया ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 21, नवंबर 2023 तय की गई है। वहीं 9 दिसंबर 2023 तक डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।
कोल इंडिया को जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 6813.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 6,044 करोड़ का मुनाफा हुआ था। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की आय 32,776 करोड़ रुपये रही। यह पिछले साल की समान तिमाही में 29,838 करोड़ रुपये थी। सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 8137 करोड़ रुपये रह हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 7280 करोड़ रुपये था। वहीं, मार्जिन्स 24.4% से बढ़कर 24.8% हुआ हो गए हैं।
कोल इंडिया के शेयर की आज के बंद रेट के हिसाब से मार्केट कैप 215,294 करोड़ रुयये है। वहीं डिविडेंड यील्ड भी करीब 5 फीसदी की है। जहां तक प्रति शेयर बुक वैल्यू की बात है तो यह 92.89 रुपये है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो कोल इंडिया का शेयर बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रहा है।
- कोल इंडिया के शेयर का एक हफ्ते का रिटर्न 10.36 प्रतिशत है।
- कोल इंडिया के शेयर का एक महीने का रिटर्न 13.44 प्रतिशत है।
- कोल इंडिया के शेयर का 3 महीने का रिटर्न 48.72 प्रतिशत है।
- कोल इंडिया के शेयर इस साल 1 जनवरी से लेकर आज तक का रिटर्न 55.23 प्रतिशत है।
- कोल इंडिया के शेयर का एक साल का रिटर्न 37.95 प्रतिशत है।
- कोल इंडिया के शेयर का 3 साल का रिटर्न 177.48 प्रतिशत है।
नोट: यहां पर शेयर के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications