नई दिल्ली, अप्रैल 6। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तो रोज बढ़ ही रहे हैं, लेकिन सीएनजी भी पिछले कुछ ही दिन में काफी महंगी हो चुकी है। आज भी इसके दाम बढ़ाए गए हैं। आज की बढ़त मिला ली जाए तो सीएनजी के रेट 2 दिन में करीब 5 रुपये बढ़ चुके हैं। ऐसे में उन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना है, जिन्होंने महंगे पेट्रोल से बचने के लिए सीएनजी से चलने वाले वाहन लिए थे। आइये जानते हैं कि आज सीएनजी कितनी महंगी हुई। वहीं अगर इस साल 1 जनवरी 2022 से देखा जाए तो सीएनजी के रेट में कुल मिलाकर करीब 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।
दिल्ली और एनसीआर में आज से महंगी हुई सीएनजी
आज से दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी के दाम और बढ़ गए हैं। सीएनजी के दाम में यह बढ़त 2.5 रुपये प्रति किलो तक की है। इसके बाद सीएनजी के दाम बढ़कर करीब 66.61 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
आज सुबह से लागू हो गए हैं सीएनजी के बढ़े हुए दाम
सीएनजी के बढ़े हुए दाम आज सुबह (6 अप्रैल 2022) 6 बजे से दिल्ली और एनसीआर में लागू हो गए हैं। इससे पहले 4 अप्रैल को सीएनजी का रेट बढ़ाया गया था। इस प्रकार अगर देखा जाए तो बीते 2 दिन में सीएनजी का रेट करीब 5 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुका है। अब नोएडा, गाजियाबाद में सीएनजी 66.68 रुपये प्रति किलो तो गुरुग्राम में 72.45 रुपये प्रति किलो का रेट पर मिलेगी।
जानिए शहरों के हिसाब से रेट
- दिल्ली : 66.61 रुपये प्रति किलो
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद : 69.18 रुपये प्रति किलो
- मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली : 73.86 रुपये प्रति किलो
- गुरुग्राम : 74.94 रुपये प्रति किलो
- रेवाड़ी : 77.07 रुपये प्रति किलो
- करनाल, कैथल : 75.27 रुपये प्रति किलो
- कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर : 78.40 रुपये प्रति किलो
- अजमेर, पाली, राजसमंद : 76.89 रुपये प्रति किलो
जानिए आज पेट्रोल और डीजल कितना महंगा हुआ
आज पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 105.41 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गया।
जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
- दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर है।
- कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर पर है।
- मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर पर है।
- चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 101.04 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications