CNG became cheaper: देश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की तैयारी चल रही है। ठीक इसके पहले देश के कई हिस्सों में सीएनजी के दाम कम हो एक है। सीएनजी के घटाए गए दाम आज से लागू भी हो गए हैं। यानी आज से देश के कई हिस्सों में सीएनजी करीब ढाई रुपये तक सस्ती मिलेगी।
आज से लखनऊ, उन्नाव, अयोध्या और आगरा में सीएनजी के दामों ढाई रुपये की कमी की गई है। घटे हुए रेट आज सुबह छह बजे से लागू भी हो गए हैं। लखनऊ, उन्नाव और आगरा में जहां सीएनजी की नई कीमत 92.25 रुपये प्रति किलो है तो अयोध्या में 92.35 रुपये प्रति किलो हो गई है। अभी तक इसका दाम लखनऊ में 94.75 रुपये और अयोध्या में 94.85 रुपये प्रति किलो था।

ग्रीन गैस के सहायक प्रबंधक (मार्केटिंग) प्रवीन सिंह के मुताबिक, प्राकृति गैस की खपत बढ़ाने और हरित ईंधन अपनाने के राष्ट्रीय अभियान को गति देने के लिए दामों में कमी गई है। इससे पहले 2003 के अप्रैल में सीएनजी के दामों में कटौती की गई थी। लखनऊ में सीएनजी के दाम में पांच रुपये और पीएनजी के रेट में तीन रुपये की कमी की गई थी।
मुंबई में भी सस्ती हुई सीएनजी
मुंबई में भी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी महानगर गैस (एमजीएल) ने सीएनजी का दाम 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि सीएनजी की उत्पादन लागत में कमी के कारण कीमतों में कटौती की गई है। यह कटौती पांच मार्च की मध्यरात्रि से लागू हो गई।
महानगर गैस लिमिटेड ने कीमतों को कम करने के पीछे प्रोडक्शन कॉस्ट में कमी को जिम्मेदार बताया है। कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ वक्त में सीएनजी के प्रोडक्शन कॉस्ट में कमी देखने को मिली है। ऐसे में इसका फायदा अब ग्राहकों को दिया जा रहा है। एमजीएल द्वारा कीमतों में कटौती के बाद से अब देश के अन्य शहरों में भी सीएनजी के काम में कमी की उम्मीद बन गई हैं।
एमजीएल ने यह भी कहा कि मुंबई में मौजूदा मूल्य स्तर पर पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी 53 फीसदी और डीजल 22 फीसदी की बचत कराती है। कंपनी ने यह भी उम्मीद जताई है कि इस कटौती के बाद से परिवहन क्षेत्र में सीएनजी की खपत में इजाफा होगा, जिससे देश को हरित बनाने में भी मदद मिलेगी।
लेकिन दिल्ली में नहीं बदले सीएनजी के दाम
मुंबई में तो सीएनजी सस्ती हो गई है, लेकिन दिल्ली और आसपास के इलाकों (एनसीआर) में सीएनजी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही यहां भी सीएनजी के रेट घट सकते हैं। अभी दिल्ली में सीएनजी का दाम 76.59 रुपए प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ये दाम 81.20 रुपए प्रति किलोग्राम है। इन सभी इलाकों में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
